भाजपा के विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ के मुरादगंज पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

Dec 11, 2023 - 17:46
 0  23
भाजपा के विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ के मुरादगंज पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

वीरेंद्र सिंह सेंगर 

मुरादगंज औरैया। जनपद के मुरादगंज मंडल के ग्राम तिलकपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ पहुंचा तथा गांव में जिला उपाध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख रजनीश पांडे जी के नेतृत्व में विकसित भारत संकल्प यात्रा संबंधी एक सभा की गई जिसमें गांव के लोगों की समस्याएं सुनीं गईं तथा उनका निस्तारण किया गया।

 बताते चलें कि इस आयोजन में मंडल महामंत्री प्रभाकर त्रिपाठी, भाजपा नेता पीयूष चतुर्वेदी, भाजपा नेता लव तिवारी ,मंडल उपाध्यक्ष हरपाल ठाकुर, मंडल के वरिष्ठ नेता श्याम किशोर चौबे, कृष्णकांत अवस्थी,मंडल उपाध्यक्ष संजय राजपूत, मंडल मंत्री प्रबल प्रताप सिंह, मंडल मीडिया प्रभारी राजा पोरवाल ,मंडल महामंत्री पुष्पेंद्र कोरी आदि कार्यकर्ता व अधिकारी तथा गांव के लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow