संविधान को बचाना है तो भाजपा को हटाना है- दीपराज गुर्जर

Feb 2, 2024 - 17:38
 0  67
संविधान को बचाना है तो भाजपा को हटाना है- दीपराज गुर्जर

अमित गुप्ता

उरई जालौन

उरई (जालौन) समाजवादी पार्टी की जन पंचायत चौपाल डाकोर ब्लॉक के गांव नरछा में बबलू अहिरवार नरछा की आवास पर आयोजित की गई जिसमें सेक्टर प्रभारी भूत प्रभातियों सहित गांव के सर्व समाज के लोग उपस्थित हुए। जन चौपाल को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष दीपराज गुर्जर ने महंगाई भ्रष्टाचार अन्याय अत्याचार और लोगों को तरह-तरह से मानवतावादी जहर घोलकर सत्ता पाने की लालच में साजिश रच रही भाजपा सरकार को पुकार फेंकने के लिए लोगों में दम भरा। महंगाई पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि कहा कि बर्ष 2014 में सिलेंडर 400 रूपये में मिलता था आज बारह सौ रुपए का आ रहा है। पहले किसानों की कम लागत में अच्छी फसल होती थी आज फसल आधी रह गई।खाद, बीज, डीजल, के दाम आसमान छू रहें हैं। वहीं अन्ना पशु आज भी आवारा घूम रहे हैं और किसने की फसल को नष्ट कर रहे हैं। वहीं समाजवादी सरकार में किसानों को उचित मात्रा में खाद बीज और सिंचाई के लिए समय से पानी बिजली उपलब्ध होती थी आज किसान की आवश्यकता है मोहे बाए खड़ी हुई है लेकिन भाजपा सरकार धाम की आड़ में लोगों को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र व संविधान खतरे में है हमें संविधान और लोकतंत्र को बचाना है। उन्होंने कहा कि एक दिन ऐसा आयेगा कि चुनाव नहीं होगा और आप अपनी बात नहीं कह पायेंगे। आज गांव गांव में बिजली के मीटर लगाये गयेआज बिधुत बिल के नाम पर उत्पीड़न हो रहा है। और वहीं पानी के मीटर लगाकर मीटर का हजारों का बिल लिया जायेगा। आप अपने बच्चों को नौकरी की आशा में पढाते है लेकिन इन्हें नौकरी नहीं मिलेगी। लोकतंत्र खत्म हो जायेगा। यदि आप लोगों को संविधान बचाना है और आने बाली पीड़ी का भविष्य सुरक्षित करना है तो आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जिताकर केंद्र सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना है तभी लोकतंत्र सुरक्षित रहेगा और संविधान बचेगा।नं

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow