तेंदुए के आतंक से ग्रामवासी परेशान

Jun 26, 2023 - 18:24
 0  40
तेंदुए के आतंक से ग्रामवासी परेशान

रोहित गुप्ता 

बलरामपुर। सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग रेंज तुलसीपुर के ग्राम पंचायत हलौरा में तेंदुए के आतंक से पूरा गांव व क्षेत्र परेशान है। वही तेंदुए को भगाने व गांव वालों की सुरक्षा के लिए वन विभाग के पास कोई व्यवस्था नहीं है। और न ही पर्याप्त वनकर्मी मौजूद हैं।

रेंजर अमरजीत प्रसाद,वन दरोगा शशिकांत शुक्ला व वनकर्मियों का जब गांव वालों ने विरोध किया तब रेंजर ने कहा कि हमारे पास कुल 3 वन कर्मियों का स्टाफ है। इस कारण हम तेंदुए को रोकने में असमर्थ हैं।

फिलहाल पिजड़ा लगवाया जा रहा है।

मामले को बढ़ता देख रेंजर ने एसएसबी कोइलाबास चौकी व कोतवाली जरवा थानाध्यक्ष दुर्विजय को सूचना दी, एसएसबी की टीम पहले आई और गांव वालों को समझा-बुझाकर घटनास्थल से हटाया। उसके बाद जरवा थानाध्यक्ष दुर्विजय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तथा सभी ग्रामीणों को वहां से खदेड़ा।

ग्राम प्रधान इंद्रजीत साहू व ग्रामीण अब्दुल वहीद, आलम, अब्दुल अहद, सुफियान, साहिल, शिवकुमार, प्रकाश, विष्णु, घनश्याम, कोदई प्रसाद सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने बताया कि रेंजर को जब घटना की सूचना दी गई तब वह दो वन कर्मियों के साथ खाली हाथ पहुंचे। फिर रेंजर ने ग्रामीणों से कहा कि वन कर्मियों के साथ आप लोग खेत में जाकर हाका लगाएं कि ताकि तेंदुआ डर कर भाग जाए। जब ग्रामीणों ने खेतों में जाकर हाका लगाया तब पहले से छुप कर बैठा तेंदुआ आक्रामक हो गया और मोहम्मद रफीक पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर तरह घायल हो गए।

घायल मोहम्मद रफीक ने बताया कि तेंदुआ यदि पंजा थोड़ा ऊपर मारता तो मेरा आंख खराब हो जाता या बाहर निकल आता। सुबह 10:15 अपने खेत खेत में खाद डालने गए हलौरा निवासी कलाम उम्र 52 वर्ष को तेंदुए ने खेत में दौड़ा-दौड़ा कर काटा, व शरीर में 4 जगहों पर गंभीर घायल हो गए। जिन्हें परिजनों द्वारा आनन-फानन में प्राइवेट वाहन से तुलसीपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज हेतु भेजा गया। जहां पर उनको 12 टांके लगे हैं। दोनों अस्पताल में भर्ती हैं। घायल कलाम तेंदुए से लगभग 20 मिनट तक मुकाबला करते रहे और भागते रहे अंत में घायल होकर खेत में गिर पड़े। कलम को भागता और चिल्लाता देख गांव वाले कलाम को बचाने दौड़े तब जाकर तेंदुआ भागा।

जरवा कोतवाल दुर्विजय ने गांव वालों को बताया कि आप लोग शांत होकर अपने घर जाएं। तेंदुआ स्वयं भाग जाएगा।

मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ अपने 3 शावकों के साथ नववाब और अब्दुल कलाम के खेत में मांद बनाकर रहता है।

वन विभाग की शिथिलता और तेंदुए के नहीं पकड़े जाने से हलौरा, संग्रामपुर, बदलपुर, प्रेमपुर, पुरैना, दुर्गापुर, परसहिया आदि गांवों में तेंदुए के आतंक से भय व्याप्त है।

रेंजर ने सभी को अपने अपने खेतों में अकेले नहीं जाने की सलाह दी है।

पीड़ित के परिजन अब्दुल अहद ने बताया कि तेंदुए ने हमारे घर वालों को घायल किया जिससे मुझमें तथा गांव वालों में आक्रोश हुआ। और हमने रेंजर का घेराव किया तब रेंजर ने हमें धमकाते हुए मुकदमा लिखने की बात कही तथा अब्दुल समद को पकड़कर गाड़ी में बैठा लिया। जिससे हम डरे हुए हैं।

बाद में गांव के और लोगों के विरोध के बाद छोड़ दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow