नारी शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया जा रहा आत्म निर्भर

Feb 23, 2024 - 07:57
 0  34
नारी शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया जा रहा आत्म निर्भर

 जिला संवाददाता के0 के श्रीवास्तव जालौन

उरई, जालौन। नारी शक्ति अभियान के अंतर्गत गुरुवार को राजकीय मेडिकल कालेज उरई में बने कैटीन चाय वाला स्नेह पॉइंट है। यह श्री आनंदी महिला स्वयं सहायता समूह भरसूड़ा के संचालक श्यामा द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, स्वयं सहायता समूह व एनजीओ संपर्क अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकल फार वोकल, देशी उत्पाद को बढ़ावा देने को लेकर स्वयं-सहायता समूह काम कर रहे है।मेडिकल कालेज में बने कैटीन चाय वाला स्नेह पॉइंट में चाय, समोसा, खाना, पराठा इत्यादि सामग्री मिलती है। सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा नें बताया कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के द्वारा नारी शक्ति अभियान के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाये आत्म निर्भर हो रही है। महिलाओ को महिला आरक्षण से मिला बराबरी का अधिकार, देश के नीति निर्माण में महिलाओं बनेगी हिस्सेदार।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow