भीमराव अंबेडकर जयंती पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

Apr 14, 2024 - 18:40
 0  113
भीमराव अंबेडकर जयंती पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

कोंच(जालौन) भारत के संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की 133 बीं जयंती पर दिन रविबार को डॉ बी आर अम्बेडकर सामाजिक समिति ने बिशाल शोभायात्रा नगर में निकालकर बाबा साहब को याद किया यह शोभायात्रा मुहल्ला गांधी नगर स्थित भीम पुस्तकालय से प्रारम्भ हुई और गाजे बाजे के साथ मुख्य मार्ग होते हुए चन्दकुआँ स्टेट बैंक अमरचन्द महेश्वरी इंटर कालेज पॉवर हाउस बजरिया होते हुए कैलिया चुंगी से भारत माता से कैलिया बस स्टैंड होते हुए छावला की पुलिया से पुनः अमर चन्द्र इंटर कालेज होते हुए स्टेट बैंक लवली चौराहा से नईबस्ती होते हुते रामगंज बाजार से नगर पालिका कार्यालय होते हुए सागर चौकी से पुनः गांधी नगर स्थित भीम पुस्तकालय पर बिश्रामित हुई शोभायात्रा का नगर में कई जगह भव्य स्वागत किया गया जिसमें भण्डारा जल पान आदि की व्यबस्था की गई शोभायात्रा में महान पुरुषों के चित्र भी झांकी स्वरूप सजाए गए थे जो शोभायात्रा साथ साथ चल रहे थे जिनमें प्रमुख रूप से महात्मा गौतम बुद्ध सन्त शिरोमणि रविदास जी महाराज महर्षि बाल्मीकि ज्योतिबा बाई फुले आदि के चित्र शोभायात्रा में शोभायमान हो रहे थे कार्यक्रम में कार्यक्रम प्रवन्धक जीतेन्द्र राय ने उनके ससंस्मरणों को याद करते हुए बताया कि बाबा साहब का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश राज्य के महू नगर सेन छावनी में हुआ था वह रामजी मालो जी सतपाल और भीमाबाई को चौदहवीं सन्तान थे और उनका परिवार कबीर पंथ को मानने वाला मराठी मूल का था और महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में आंबडवे ग्राम के निवासी थे बाबा साहब ने गरीब मजलूम और दबे कुचले लोगों के लिए जीबन भर कार्य किया और उनके हित में लड़ाई लड़ते रहे बाबा साहब ने जाति प्रथा को खत्म करने की भरपूर बकालत की और 29 अगस्त 1947 को संविधान सभा की ड्राफ्टिंग कमेटी के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया जिन्हें संविधान निर्माता माना जाता है इसी कड़ी में कई बक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की इस दौरान इंडिया गठबंधन के लोक सभा प्रत्याशी नारायण दास अहिरवार प्रधानाचार्य ओम प्रकाश व स पा नगर अध्यक्ष सभाषद महेंद्र सिंह कुशवाहा अखण्ड प्रताप अवधेश चौधरी राम सेवक चौधरी नीरज चौधरी महेंद्र चौधरी आशीष दुबे उरई अंकित चौधरी उरई सतीश चौधरी राजाबाबू पत्रकार मनोज अहिरवार एडबोकेट उदय अहिरवार नईम कोमल सिंह उपेंद्र चन्देल ईश्वर दयाल नेपाल सिंह चमन चौधरी नीतेश महंत नगर नीलू गौतम रविन्द्र धीरू गुलेंटे अहिरवार बीरेंद्र पत्थर वाले पूर्व सभाषद उमाचरण कुशवाहा सहित तमाम लोग मौजूद रहे वहीं सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए शासन प्रशासन चप्पे चप्पे पर मुस्तेद रहा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow