सपा कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त नगर अध्यक्ष के विरोध में खोला मोर्चा

Jul 6, 2023 - 18:06
 0  387
सपा कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त नगर अध्यक्ष के विरोध में खोला मोर्चा

कोंच(जालौन) समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर ने हाल ही में समाजवादी पार्टी नगर अध्यक्ष की कमान सभाषद अमित यादव को सौंपी थी लेकिन कुछ घण्टे बीतते ही नगर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष का विरोध करते हुए नव नियुक्त नगर अध्यक्ष पर पार्टी विरोधी आरोप लगाना शुरू कर दिया और दिन गुरुवार को तहसील के समीपस्थ सरोजनीय नायडू पार्क में एक बैठक करते हुए कहा कि जिलाध्यक्ष के निर्णय से नगर ही नहीं बल्कि क्षेत्र में भी कार्यकर्ताओं में भारी असंतोष है उन्होंने यह भी कहा कि जिलाध्यक्ष द्वारा लिया गया निर्णय पार्टी को क्षति पहुंचाने वाला है क्योंकि ऐसे लोगों को दायित्व दिया गया जिन्होंने प्रत्येक चुनाव में पार्टी को हराने के काम किया है और कुछ ही दिन पूर्व नव नियुक्त अध्यक्ष को जिलाध्यक्ष द्वारा समाजवादी पार्टी में शामिल किया गया है पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला नेतृत्व को चेताते हुए कहा कि अगर निर्णय पर विचार नहीं किया गया तो पार्टी नेता व कार्यकर्ता राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के पास जाकर इस निर्णय से अवगत कराएंगे और अगर बात न मानी गयी तो आने वाले लोक सभा चुनाव में नव नियुक्त नगर अध्यक्ष के साथ काम नहीं करेंगे इस अवसर पर पूर्व बिधान सभा अध्यक्ष प्रतिपाल सिंह गुर्जर पूर्व नगर अध्यक्ष रिजवान मंसूरी उर्फ छोटू टाइगर महिला नगर अध्यक्ष बिनीता चौधरी अनिल वैद्य पूर्व नगर प्रभारी देवेंद्र यादव सभाषद माधव यादव पूर्व नगर अध्यक्ष अतीक अहमद शेखू राष्ट्रीय सचिव छात्र सभा राघवेंद्र सिंह यादव डॉ शिवम यादव सेक्टर अध्यक्ष सुशील रजक नसीम निहारिया पूर्व ब्लाक प्रभारी रामानंद कुशवाहा रिजवान कुरैशी इस्लाम बाबा विशाल गिरवासिया मुन्ना कुरैशी सेठ कमरुद्दीन महबूब अहमद बोबी वर्मा रणजीत यादव(दाऊ)शिवम यादव सहित तमाम पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow