तमिलनाडु में हुई बसपा प्रदेश अध्यक्ष की हत्या से बसपाईयों में आक्रोश

Jul 10, 2024 - 06:29
 0  47
तमिलनाडु में हुई बसपा प्रदेश अध्यक्ष की हत्या से बसपाईयों में आक्रोश

जिला संबाद दाता के 0 के श्रीवास्तव जालौन 

उरई,जालौन। तमिलनाडु के बसपा प्रदेश अध्यक्ष के. आर्मस्ट्रॉन्ग की विगत दिनों आराकत्तवो द्वारा हत्या कर दी गयी थी। आज सोमवार की शाम शहर के अम्बेडकर चौराहा स्थित डा. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के नीचे बसपाजनों ने बैठकर मृत आत्मा की शांति के लिए शोकसभा के साथ ही कैडिल जला कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से झांसी मंडल कोआर्डिनेटर बृजेश जाटव, सुरेश गौतम लोकसभा प्रत्याशी, जिलाध्यक्ष बसपा जितेंद्र दयालु, मिथलेश बरसार, सुरेंद्र सिंह बारा, भगवातीशरण पांचाल, जितेंद्र दोहरे सहित दर्जनों की संख्या में बसपाई मौजूद रहे।इस मौके पर बसपा नेताओं ने कहा कि तमिलनाडु के प्रदेश अध्यक्ष की हत्या करने वाले दोषियों की गिरफ्तारी कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाये।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow