आज अनेकों रेल कर्मचारियो ने नॉर्थ सेंट्रल रेलवे एम्पलाईज संघ की सदस्यता ग्रहण

Jul 10, 2024 - 06:27
 0  57
आज अनेकों रेल कर्मचारियो ने नॉर्थ सेंट्रल रेलवे एम्पलाईज संघ की सदस्यता ग्रहण

 जिला संवाददाता के के श्रीवास्तव

झांसी  आज नॉर्थ सेंट्रल रेलवे इम्पलाईज संघ की कार्यशैली से प्रभावित होकर वैगन मरम्मत कारखाना झांसी में टेक्नीशियन के पद पर भर्ती युवा रेल कर्मचारियों ने भोजन अवकाश में संघ के मंडल कार्यालय में पहुंचकर सचिव इंद्र विजय सिंह के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष रामकुमार सिंह, मंडल सचिव भानुप्रताप सिंह चंदेल, कार्यकारी अध्यक्ष विवेक चढ्ढा, सहायक मंडल सचिव महेंद्र सेन, शाखा सचिव कामता प्रसाद साहू की उपस्थिति में एन सी आर ई एस की सदस्यता ग्रहण की ,

       इनमें मुख्य रूप से राजेश पाल, दिव्यांशु ,विकास पाल ,शिवाजी शुक्ला, रेहान आलम ,अश्वनी सिंह, मुन्ना कुमार, श्रवण कुमार ,कृष्ण कुमार, विद्यानंद कुमार ,मनोज कुमार, गोवर्धन कुमार, अजय शाक्या, रितेश तिवारी, गौरव कुमार, सतीश चनौरा, बबन कुमार, सौरभ वर्मा इत्यादि शामिल हुए। 

     इस अवसर पर रामकुमार सिंह ने सभी नवागंतुक रेलकर्मियों को अनुशासन के साथ रेल सेवा करने और अपने अधिकारों के लिए जागरूक रहने का आवाहन किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow