गाय माता को अतिशीघ्र राष्ट्र माता घोषित करने के लिए की अपील

Aug 4, 2024 - 19:12
 0  28
गाय माता को अतिशीघ्र राष्ट्र माता घोषित करने के लिए की अपील

वीरेंद्र सिंह सेंगर 

मथुरा। आपको बता दें कि ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने हरियाली अमावस को गौ माताओं की विभिन्न विशेषताएं बताईं, और गाय माता को 80 ग्रह राष्ट्र माता घोषित करने की सरकार से अपील भी की ।

1- गौ माता से हमे दूध मिलता है इस दूध को नव जात शिशु को पिला सकते हैं तथा बच्चों को पिलाने से बच्चा बुद्धिमान होता है जितने भी वेद पुराण हैं सभी में गौ माता के दूध को सर्वश्रेष्ठ बताया है

2- गौ माता का घी की महिमा द्वारका के श्रीकृष्ण भगवान की लीलामई रहा है गौ माता से माखन आज भी ब्रज धाम मे प्रसिद्ध है तथा वेदों मे सर्व श्रेष्ठ बताया है। 

3- गौ माता दही की महिमा भी ब्रज धाम मे प्रसिद्ध रही है गोपिका गौ माता की दही बेचने मथुरा-वृंदावन आती थी तथा ब्रज धाम मे आज भी प्रमाण है।

4- गौ माता की छाछ का उध्दरण भी भगवान श्रीकृष्ण की लीला मे है जब श्रीकृष्ण गोपियो के माखन चोरने जाते थे तो गोपिया श्रीकृष्ण को पकड़कर छाछ पिला कर नृत्य करतीं थीं तथा ब्रज धाम मे आज भी प्रमाण है सुदामा कुटी आश्रम में आज भी गौ माताओं की छाछ और चने का नास्ता होता है जिसे गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने सुदामा कुटी में रह कर पाया है तथा कोई भी व्यक्ति आज भी पा सकता है।

5- गौ माता का गौबर की महिमा भी महान है सभी शुभ कार्यों में गौ माता के गोबर से चौक लगाया जाता है तथा ऋषि मुनिगण के आश्रम भी गौ माताओं के गोबर से लीपते थे इसका आज भी प्रमाण है। 

ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने अपना जीवन जिसके लिये समर्पित किया है वो 36 करोड़ देवताओं की वासनी है अर्थात उस माता में सभी देवी देवताओं का वास है गौ माता इसका नाम है और गौ माता को राष्ट्र गौ माता घोषित करने के लिए एक साल से नंगे पैर रह कर गौ माताओ की सेवा और रक्षा करने मे लगे है हरियाली अमावस पर सभी भारत वासियो से एक उम्मीद है कि आप सभी लोग गौ माता की महिमा को जाने और गौ माताओ पर अत्याचार और गौ कसी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए तभी हमारी गौ माता राष्ट्र गौ माता घोषित होगी। भारत देश भर मे लाखो लोग गौ माताओं की सेवा और रक्षा करने मे लगे है परंतु सरकार का कोई ध्यान नही है गौरक्षको की हत्या हो जाती है पर सरकार का कोई ध्यान नही है सरकारी लोगो द्वारा गौ माताओ के पैसे को हडपा जा रहा है लेकिन सरकार का कोई ध्यान नही है बड़े बड़े व्यास और संत बड़ी बड़ी बात करते हैं लेकिन गौ माताओं पर कोई ध्यान नहीं है अगर भारत देश के सभी व्यास गौ माताओ की कथा लोगो को सुना कर बचन लें कि हर घर में एक गौ माता की सेवा अवश्य करें।तथा पैसे के लालच को छोड़कर सच्चे मन से गौ माताओं की सेवा करें तो भारत देश अखंड भारत बन सकता है गौ पुत्र धर्म दास महाराज का उद्देश्य केवल निस्वार्थ भाव से गौ माताओं को राष्ट्र गौ माता घोषित कराना है। अगर किसी व्यक्ति को हमारी बात बुरी लगे तो गौ माताओ की सेवा करके देखें, गौ माता वो माता जिनके बारे में जितना भी लिखोगे उतना कम पड़ जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow