यमुना का जल स्तर बढ़ने की आशंका हुई सच सावित

Aug 6, 2024 - 07:18
 0  177
यमुना का जल स्तर बढ़ने की आशंका हुई सच सावित

 ब्यूरो के के श्रीवास्तव जालौन 

     

कालपी (जालौन) यमुना का जलस्तर वढने की आशँका सच साबित हुई ।सोमवार सुबह से नदी में पानी वढना शुरू हो गया है पर अभी इसकी रफ्तार ज्यादा नही है। 

यमुना नदी में आने वाली वाढ अन्य क्षेत्र के लोगों के लिए कौतूहल का विषय हो पर यह वाढ यमुना तट पर बसे ग्रामीणो के लिए किसी विभीषिका से कम नही है जो उन्हे कई वर्षो पीछे धकेल देती है और इसी वजह से वह बरसात के महीनो में सशंकित रहते हैं। मालूम हो कि इस बर्ष जुलाई माह में ही यमुना का जलस्तर वढना और घटना शुरू हो गया था जो अगस्त माह में भी जारी है हालाकि अभी तक नदी का पानी इतना नही वढा है कि लोग परेशान हो जाए पर आशंका कम नही हो रही है। केन्द्रीय जल आयोग के जिम्मेदारो की माने तो अभी ज्यादा वाढ के आसार नही है पर एम पी और राजस्थान में हो रही बरसात से नदी का जलस्तर वढ सकता है और उनकी यह आशंका सच साबित हुई और सोमवार सुबह से जलस्तर फिर से वढना शुरू हो गया है हालाकि अभी इसकी रफ्तार बेहद धीमी है और महज 2 सेमी प्रतिघण्टा पानी वढ रहा है पर अभी इसकी रफ्तार और वढ सकती है। जल आयोग के जिम्मेदार रूपेश कुमार के अनुसार यह वाढ अभी दो दिनों तक जारी रहेगी पर तटवर्ती गाँवो के लोगों को ज्यादा परेशान होने की जरूरत नही है क्योकि नदी का खतरे का निशान अभी काफी ऊपर है और ऐसी रफ्तार में जलस्तर वँहा तक पहुँचना आसान नहीं है। तहसीलदार अभिनव त्रिपाठी के मुताबिक लोगों को परेशान होने की जरूरत नही है प्रशासन की सभी व्यवस्थाए चाक चौबन्द है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow