धार्मिक सद्भावना एवं विश्व शांति केंद्र के सदस्यों ने बांग्लादेश मे हिन्दुओ पर हो रहे अत्याचारों को एक स्वर मे तुरंत रोकने की मांग की

वीरेंद्र सिंह सेंगर
गाजियाबाद। आज अगस्त 2024, धार्मिक सद्भावना एवं विश्व शांति केंद्र का सचिवालय,133 बी मॉडल टाउन ईस्ट, गाजियाबाद में धार्मिक सद्भावना एवं विश्व शांति केंद्र के स्थानीय प्रतिनिधि एवं कुछ राष्ट्रीय प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई।
ज्ञात हो कि इस बैठक में आंध्रप्रदेश सरकार के सलाहकार श्री राजन छिब्बर, स्वर्गीय स्वामी प्रज्ञानंद जी महाराज की उत्तराधिकारी प्रज्ञा पीठाधीश्वर साध्वी विभा जी, केन्द्रीय प्रशासनिक सचिव श्री राजीव जोली खोसला, केन्द्रीय वित्त सचिव श्रीमती उर्वशी वालिया , आर्य समाज के अन्तरराष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री माया त्यागी , सेंट्रल मेथोडिस चर्च के पादरी टीटू पीटर , सरदार गुरमेल सिंह सिद्धू , पंडित ब्रिज किशोर शर्मा , श्री पवन कौशिक , एडवोकेट ललित बंसल , श्री वेद प्रकाश , स्वाती बंसल एवं अन्य सदस्यों ने भाग लिया |
धार्मिक सद्भावना एवं विश्व शांति केंद्र के महासचिव राष्ट्रीय धर्म के प्रतीक वीर चक्र प्राप्त कर्नल तेजेन्द्र पाल त्यागी ने कहा की बांग्लादेश मे अल्पसंख्यकों विशेषकर हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार पर तुरंत रोक लगनी चाहिए | कर्नल त्यागी ने एक उदाहरण दिया की 1991 मे इजराइल ने इथोपिया मे रह रहे 14 हजार यहूदियों को 36 घंटे की कोवर्ट ऑपरेशन करके ऐयर लिफ्ट किया था और उन्हे इजराइल लाया गया था जिस ऑपरेशन का नाम था सोलोमन |
सभी सदस्यों ने एक स्वर मे भारत सरकार से मांग की कि :
• बांग्लादेश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनस एवं सेनापति जनरल वकार से सख्त भाषा मे हिन्दुओ पर तुरंत हमले रोकने के लिए कहा जाए,उन्हें बताया जाए की उनके मिलिट्री ऑफिसर की ट्रेनिंग इंडियन मिलिट्री एकेडमी मे होती है और उनके रोगियों का उपचार भारत मे होता है |
• बांग्लादेश मे हिन्दुओ पर हमला करने वालों को उकसाने वाले पर भी कार्यवाही की जाए |
• 1991 मे इजराइल ने जो इथोपिया मे किया , ऐसा करने पर भी विचार किया जाना चाहिए |
What's Your Reaction?






