यमुना नदी की बाढ़ में डूबे युवक के शव को एसडीआरएफ टीम ने खोज कर निकाला

Aug 21, 2024 - 08:08
 0  215
यमुना नदी की बाढ़ में डूबे युवक के शव को एसडीआरएफ टीम ने खोज कर निकाला

 ब्यूरो प्रमुख के 0 के श्रीवास्तव जालौन 

कालपी जालौन बीती शाम को कालपी कोतवाली क्षेत्र में नदी की बाढ़ में डूबे युवक का शव 14 घंटे में खोजबीन करने के दौरान मिल गया गया है। लखनऊ से आई एसडीआरएफ की टीम के द्वारा मंगलवार को 2 घंटे की मशक्कत के बाद जलधारा से युवक के शव को निकाल लिया है। शव को देखते ही पारिवारिक जनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।सूचना मिलने पर तहसीलदार अभिनव कुमार तिवारी के द्वारा राजस्व कर्मचारियों के साथ मौके का जायजा लेकर आवश्यक कार्यवाही की गई है।बिदित हो कि चम्बल से पानी आने की वजह से 

यमुना में वाढ का प्रकोप है। इस कारण से नून नदी का जलस्तर भी वढा है। बाढ़ की वजह से कालपी तहसील क्षेत्र के मँगरौल पडरी गांव के रपटें में पानी से डूबा हुआ है। दिनांक 19 अगस्त की शाम को आदित्य सिंह निवासी ग्राम पड़री गाँव से कुछ दूर स्थित नदी किनारे भैँसे चरा रहा था। इसी दौरान एक भैंस नदी की जलधारा में तैरने लगी। आदित्य सिंह अपनी भैंस को बाहर निकालने के लिए नदी में कूद गया था। संतुलन बिगड़ने पर वह गहरे पानी में समाता चला गया। आदित्य के डूबने की आनन फानन ग्रामीणो ने जानकारी प्रशासन को दी। प्रशासन की पहल पर लखनऊ से एसडीआरएफ की टीम ने मंगलवार की सुबह मौके पर पहुंच कर नदी की बाढ़ में खोज शुरू कर दी। एसडीआरएफ टीम प्रभारी अंकित विश्वकर्मा के निर्देश पर जुटी टीम ने घटनास्थल से 30-40 मीटर दूर नदी की जलधारा से आदित्य सिंह का शव बरामद कर लिया।

 राजस्व तथा आपदा प्रबंधन के कर्मचारियों के साथ तहसीलदार अभिनव कुमार तिवारी नायब तहसीलदार नीलमणि सिंह राजस्व कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे तथा जायजा लेकर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है। आदित्य सिंह के बाढ़ में डूबने से मौत के मामले को लेकर गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow