बिधवा महिला के प्लाट पर दबंगों ने जमाया जबरन कब्जा

Jun 3, 2025 - 20:52
 0  213
बिधवा महिला के प्लाट पर दबंगों ने जमाया जबरन कब्जा

अमित गुप्ता 

कालपी जालौन 

कालपी (जालौन) तहसील कालपी क्षेत्र के अंर्तगत पड़ने वाले ग्राम बबीना निवासी मोहिनी सोनी पत्नी स्व. योगेंद्र सोनी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह बिधवा व असहाय महिला है जिसके पास 8 वर्ष की नाबालिग पुत्री है उसका पति की दो वर्ष पहले कैंसर की बीमारी से मौत हो गयी है। जिनकी बीमारी में बहुत अधिक पैसा खर्च हो गया है। मेरी आजीविका के कोई संशाधन नहीं है। पुत्री की देखरेख, पढ़ाई-लिखाई व पालन-पोषण हेतु आजीविका का कोई साधन नहीं है। प्रार्थिनी भुखमरी की कगार पर है। में विवश होकर अपने मायके में रह रही हूं। पति ने मेरे लिए एक प्लाट मौजा बबीना परगना कालपी में गाटा संख्या 727/1 में खरीदा था। जिसकी रजिस्ट्री प्रार्थिनी के पास है। जिस पर आजीविका के लिए तथा रहने के लिए प्रार्थिनी पूर्व में संबंधित लेखपाल द्वारा माप कर चिन्हित की गयी जमीन पर अपना निर्माण कार्य करा रही थी। जिसकी प्रति इस प्रार्थना पत्र के साथ सलग्नक है। जिस पर कुछ दबंग अंकित शुक्ला, संजय सिंह, प्रेम शंकर द्विवेदी, होशियारी सिंह आदि जबरन अधिकार करने के लिए निर्माण कार्य में बाधा डालते हैं। प्रार्थिनी तथा मजदूरों को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते है। प्लाट में रखा हुआ सामान ईंटा, सरिया, आदि की तोड़-फोड़ कर प्रार्थिनी को नुकसान पहुंचाते हैं। जबकि उक्त लोगों के पास न्यायालय का कोई भी स्थगन आदेश नहीं है और न ही किसी उच्चाधिकारी का कोई प्रतिबंधित आदेश है। फिर भी कदौरा थाने की पुलिस द्वारा उक्त दबंगों के प्रभाव में जबरन प्रार्थिनी को निर्माण कार्य करने से रोका जाता है। उक्त दबंगों के पास मेरी भूमि से संबंधित कोई भी आधिकारिक दस्तावेज नहीं है। जिससे वह किसी भी प्रकार का आधिपत्य प्रार्थिनी की जमीन पर रख सकें। प्रार्थिनी एक असहाय महिला है. यह जानकर प्रार्थिनी का प्लाट हड़पने की नियत से प्रार्थिनी को थाने की मदद से भी डराने धमकाने का प्रयास करते हैं। जिससे उक्त दबंगों का मनोबल बढ़ा हुआ है।पीड़ित महिला का आरोप है कि थाने पर उक्त दबंगों के खिलाफ कई बार शिकायती प्रार्थना पत्र दिये परन्तु थाने पर शिकायत करने पर प्रार्थिनी को ही जेल में डालने की धमकी देते हैं तथा डराने व धमकाने का प्रयास करते है। इस डर से प्रार्थिनी ने प्लाट पर निर्माण कार्य रूकवा दिया है।महिला ने दबंगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग एसपी से उठाई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow