इंटरलॉकिंग गिरी नहीं और हो गया पेमेंट, डीएम ने बनाई तीन सदस्यीय जाँच समिति

Sep 2, 2024 - 18:38
 0  277
इंटरलॉकिंग गिरी नहीं और हो गया पेमेंट, डीएम ने बनाई तीन  सदस्यीय जाँच समिति

जिला संवाददाता 

अमित गुप्ता 

उरई जालौन 

उरई (जालौन)। दीपेश कुमार पुत्र नरेन्द्र पाल उर्फ राहुल निवासी खैरी परगना कोंच विकास खण्ड कोंच द्वारा शपथ पत्र पर लिखित शिकायत की गई जिसमे ग्राम पंचायत खैरी में क्षेत्र पंचायत कोंच द्वारा इंटरलॉकिंग का पैसा ब्लॉक द्वारा निकाल लिया गया है तथा मौके पर कोई भी कार्य नही हुआ है और यह कार्य फर्जी है जिसका संज्ञान जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने लिया। जिलाधिकारी ने शपथ पत्र में वर्णित तथ्यों की जांच हेतु त्रिस्तरीय सदस्यी समिति गठित की। जांच टीम में श्री रामेंद्र सिंह कुशवाहा उपायुक्त श्रम रोजगार(मनरेगा), मानू लाल यादव खण्ड विकास अधिकारी कोंच, इं० नन्द किशोर सहायक अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड लोक निर्माण विभाग नामित किया गए है। जांच में दोषी पाए जाने पर सम्बन्धित के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow