अखिल भारतीय उद्योग व्यापार के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में रेलमंत्री के नाम एक ज्ञापन स्टेशन प्रबंधक को सौपा

Oct 8, 2024 - 07:27
 0  58
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में रेलमंत्री के नाम एक ज्ञापन स्टेशन प्रबंधक को सौपा

व्यूरो के के श्रीवास्तव जालौन 

उरई, जालौन। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल संदीप बंसल गुट के जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता के नेतृत्व में सोमवार को रेलमंत्री के नाम एक ज्ञापन उरई रेलवे स्टेशन प्रबंधक एस के खरे को दिया गया। जिसमे व्यापार मंडल ने रेलमंत्री से मांग की है। कि व्यापारी उद्यमी और आम जनमानस के हित में जल्द ही उरई से नई दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन की व्यवस्था की जाए। जिससे जनपद के व्यापारी वर्ग को नई दिल्ली आने जाने में सहजता लगे और वो अपना व्यापार को और बढ़ा सके। इस अवसर पर संजीव सिपोलिया,शीलू कंथरिया, रोहित अग्रवाल, उदय करण प्रजापति, मोहन रावलानी, नगर अध्यक्ष उरई महेश अरोरा, नगर महामंत्री उमेश चंद्र शर्मा, नगर उपाध्यक्ष उरई धर्मेंद्र शर्मा, विशाल कनकने एवं अन्य बंधु उपस्थित रहें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow