कमीशन खोर सदस्य दबंगई के चलते महिला ग्राम प्रधान से मांगता रहता है सुविधा शुल्क

Oct 14, 2024 - 20:09
 0  275
कमीशन खोर सदस्य दबंगई के चलते महिला ग्राम प्रधान से मांगता रहता है सुविधा शुल्क

अमित गुप्ता 

उरई जालौन 

कोंच (जालौन)। नदीगांव विकास खंड़ क्षेत्र के अंर्तगत पड़ने वाली ग्राम पंचायत नावली की महिला ग्राम प्रधान श्रीती ढकेली राठौर के द्वारा गांव के विकास कार्यों में बाधक बनता जा रहा है दबंग सदस्य संतोष कुमार उपाध्याय जो प्रधान द्वारा कराये जाने विकास कार्यों में अपने कमीशन के तौर पर सुविधा शुल्क की मांग करने की चर्चाएं जोरों पर ग्रामीणों में सुनाई दे रही है।दबंग पंचायत सदस्य संतोष कुमार उपाध्याय से पीड़ित महिला ग्राम प्रधान श्रीती ढकेली राठौर का कहना है कि उनकी ग्राम पंचायत में 15 निर्वाचित सदस्य है। जबकि 14 पंचायत सदस्य गांव के विकास कार्यों में पूरा सहयोग कर रहे है जबकि एक ग्राम पंचायत सदस्य संतोष कुमार उपाध्याय अवैध वसूली की मांग कर गांव के विकास कार्यों बाधा डालने का काम रहा है। सूत्रों की अगर मानें तो संतोष कुमार उपाध्याय ग्राम नावली में तीन बार सदस्य रहा है इसके कार्यकाल में जितने भी ग्राम प्रधान रहे है सभी से अपनी दबंगई के चलते दबाव बना कर वसूली करने का काम किया है। पीड़ित महिला ग्राम प्रधान श्रीमती ढकेली राठौर ने इस मामले की शिकायत जिला प्रशासन के अधिकारियों से करने का मन बना लिया है जिससे गांव के विकास में बाधा बने दबंग ग्राम सदस्य संतोष उपाध्याय को सबक सिखाया जा सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow