सीओ सिटी एवं थानाध्यक्ष ने लगाया जनता दरबार

Oct 17, 2024 - 19:58
 0  6
सीओ सिटी एवं थानाध्यक्ष ने लगाया जनता दरबार

व्यूरो के के श्रीवास्तव जालौन 

एट जालौन  आज जनपद जालौन के थाना कोटरा थाना परिसर में सीओ उमेश कुमार पांडेय नगर की अध्यक्षता में एवं थाना अध्यक्ष विजय कुमार पांडेय की मौजूदगी में जनता दर्शन का आयोजन हुआ जिसमें कई अहम समस्याओं का निराकरण ( निवारण) किया गया।इस दौरान कस्बे से निकल रहा ओवरलोडेड ट्रक को पकड़ा गया।ट्रक को गिरफ्त में लेने के बाद देखा गया कि ट्रक अपनी क्षमता से अधिक भरा हुआ था एवं ट्रक के पास कोई भी कागज नहीं पाया गया और तुरंत संज्ञान में लेते हुए ट्रक को पकड़ कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गईं 

जनता दर्शन के दौरान क्षेत्र के कई लोगों ने अपनी शिकायतें सामने रखीं और उपाधीक्षक उमेश कुमार पांडेय नगर ने सभी समस्याओं का समाधान करते हुए जनता दर्शन का समापन किया।

इस दौरान थाना परिसर में उपनिरीक्षक गोकुल सिंह उप निरीक्षक अनूप कुमार एवं नगर पंचायत अध्यक्ष सियाशरण व्यास व फरियादी,थाना परिवार सहित समस्त पत्रकार वंधु उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow