सपाइयों ने मनाया धरती पुत्र मुलायम सिंह का जन्म दिन

कोंच (जालौन) समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री/रक्षा मंत्री धरती पुत्र मुलायम सिंह का जन्म दिवस दिन शुक्रवार को अग्रवाल धर्मशाला में नगर अध्यक्ष अमित यादव की अध्यक्षता में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया कार्यक्रम सर्व प्रथम मुलायम सिंह यादव के चित्र पर सपाइयों द्वारा माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया इस दौरान नगर अध्यक्ष ने बोलते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह का जन्म 22 नबम्बर 1939 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई गांव में मूर्ति देवी और सुघर सिंह यादव के घर हुआ था और वह पहली वार 1977 में राज्य मंत्री बने बाद में बर्ष 1980 में उत्तर प्रदेश में लोकदल(पीपुल्स पार्टी)के अध्यक्ष बने जो बाद में जनता दल का हिस्सा बन गया इसके बाद 1982 में उत्तर प्रदेश विधान परिषद में विपक्ष के नेता चुने गए नेता जी ने 55 साल के लंबे कैरियर में तीन वार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व सात बार सांसद और 8 बार विधायक का चुनाव जीता और एक बार एम एल सी भी चुने गए नेता जी ने जीवन पर्यन्त गरीबों किसानों छात्रों एवं दबे कुचलों लगों की लड़ाई को लड़ा हमें भी नेता जी के बताए रास्ते पर चलना चाहिए इसी कड़ी में कई बक्ताओं ने भी अपने अपने विचार रखे इस अवसर पर मुलायम सिंह कुशवाहा छात्र सभा जिलाध्यक्ष रामानंद कुशवाहा मनकेश्वर सिंह महंत कृष्णपाल सिंह गुर्जर जाहर सिंह कुशवाहा सतीश परिहार भारत लाल पाल माधव सिंह कुशवाहा पंकज गुर्जर रामकुमार सुरेंद्र सिंह मोहम्मद राशिद जीतू सिंह रवि यादव राघवेंद्र यादव देवेंद्र पटेल सोनू यादव के हर सिंह यादव रामेंद्र यादव राज वर्मा सूर्य प्रताप सिंह कपिल राम अजय वरार कौशल प्रजापति जितेंद्र सिंह यादव मनोज कुमार इकड़या इस्लाम बाबा माजाउल्ला खाँगौरी ममता सिंह कुशवाहा सहित तमाम समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?






