पुलिस टीम ने 32 किलो 250 ग्राम नाजायज गांजाएवं एक अदद पिस्टल के साथ तीन गांजा तस्करो को किया गिरफ्तार

जिला संवाददाता
अमित गुप्ता
कालपी जालौन
कालपी/ जालौन जनपद जालौन एसपी डा दुर्गेश कुमार जालौन के कुशल निर्देशन में जनपद में बेहतर कानून व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु अपराध नियंत्रण रोकथाम जैसे वांछित अपराधी ,वाहन चेकिंग, लूट पाठ, लूटेरे,वाहन चोर, संदिग्ध व्यक्ति एवं पतारसी सुरागरसी के दौरान मुखबिर सूचना पर आटा थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह अपनी संयुक्त टीम के साथ चेकिंग के दौरान ग्राम चमारी मोड़ के पास से तीन अभियुक्त 1 संजय त्रिपाठी पुत्र प्रेमलाल त्रिपाठी निवासी कबाड़ी टोला जवान सिंह कॉलोनी थाना फुलगवा जनपद सतना मध्य प्रदेश 2 कमलेश प्रजापति पुत्र रामदयाल प्रजापति निवासी भगक्तपुरा थाना ओरछा जनपद छतरपुर मध्य प्रदेश 3 दया निधि मिश्रा गुड्डू पुत्र स्व रामनिधि मिश्रा निवासी सिंधी कॉलोनी थाना फुलगवा जनपद सतना मध्य प्रदेश एक बोलेरो गाड़ी में 32 किलो 250 ग्राम नाजायज गांजा व एक अदद पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया इसके संबंध में थाना आटा में अंतर्गत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी है। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि हम लोग ये गांजा मांग के अनुसार विभिन्न जनपदों को बेचने जा रहे हैं
What's Your Reaction?






