दो बच्चों की माँ प्रेमी संग हुई रफूचक्कर

Jun 5, 2025 - 07:37
 0  360
दो बच्चों की माँ प्रेमी संग हुई रफूचक्कर

रामपुरा (जालौन), 4 जून। थाना रामपुरा क्षेत्र के ग्राम हनमंतपुरा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक विवाहिता अपने दो छोटे बच्चों को घर में सोता छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। पति ने थाना पहुंचकर पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित देवसिंह पुत्र बलसिंह परिहार निवासी हनमंतपुरा ने बताया कि उसकी पत्नी उमा 27 मई को दोपहर उस वक्त घर से भाग गई, जब वह काम पर गया हुआ था। घर में मौजूद उसके दोनों बेटे—पांच वर्षीय जिगर और तीन वर्षीय अभी—सोते रह गए। उमा घर में रखे करीब ₹20,000 नकद और सोने-चांदी के जेवरात भी साथ ले गई, जिनमें सोने का मंगलसूत्र, ओम लॉकेट, टॉक्स, चांदी की हाफपेटी और पायल शामिल हैं।

देवसिंह ने यह भी बताया कि उमा एक माह पहले भी भरुआ सुमेरपुर निवासी इजरायल नामक व्यक्ति के साथ भाग चुकी थी, लेकिन बाद में घर वापस लौट आई थी। उसने आरोप लगाया कि इस बार भी उसकी पत्नी को भगाने में उसके साले सत्यम पुत्र शिवरतन परिहार, निवासी कांशीराम कॉलोनी, भरुआ सुमेरपुर का सहयोग रहा। थाना प्रभारी निरीक्षक रजत कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow