विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधा रोपित कर एस डी एम ने हरित क्रांति का दिया सन्देश

Jun 5, 2025 - 18:21
 0  76
विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधा रोपित कर एस डी एम ने हरित क्रांति का दिया सन्देश

कोंच (जालौन) प्रत्येक 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है जिसमें पृथ्वी को प्रदूषण मुक्त करते हुए हरा भरा बनाये रखने का संदेश दिया जाता है क्योंकि मूल अमेरिकी में कहा गया है कि हमें पृथ्वी अपने पूर्वजों से विरासत में नहीं मिलती बल्कि हम इसे अपने बच्चों से उधार लेते हैं क्योंकि पृथ्वी सभी की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराती है यह पृथ्वी लालच की पूर्ति के लिए नहीं है इसी हरित क्रांति का संदेश देते हुए विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के अवसर पर उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह ने तहसील परिसर में दिन गुरुवार को बृक्षारोपण करने के उपरांत वहां पर उपस्थित अधिबक्ताओं एवं जन सामान्य को पौधे वितरित करते हुए हरित क्रांति का सन्देश दिया इस दौरान उन्होंने लोगों के बीच अपने विचार रखते हुए कहा कि हम लोगों की ये जिम्मेदारी है कि इस पर्यावरण दिवस को प्लाष्टिक पॉल्यूशन मुक्त बनाएं क्योंकि इस पॉल्यूशन से पृथ्वी की उर्बरक्ता कम होती है और पृथ्वी बंजर होने लगती है यह दिन प्रकति के प्रति हमारी जिम्मेदारी को याद दिलाता है और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करता है इसकी शुरुआत सन 1972 में हुई थी तब से लगातार हर वर्ष 5 जून को यह दिवस मनाया जाता है इसलिए आप लोग भी पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करने का काम करें और यह कार्य एक दिन नहीं बल्कि अपनी जिम्मेदारी समझते हुए प्रत्येक दिन लोगों को पौधा रोपित करने एवं संरक्षित करने के लिए प्रेरित करें इस दौरान नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह वार संघ अध्यक्ष राम शरण कुशवाहा शशांक श्रीबास्तव असत कुशवाहा महेंद्र पटेल व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय लोहिया सहित तमाम अधिबक्ता व आमजन नागरिक मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow