जातीय जनगणना कराओ- ओबीसी आरक्षण बढ़ाओ सम्मेलन सम्पन्न

Jul 23, 2023 - 18:23
 0  62
जातीय जनगणना कराओ- ओबीसी आरक्षण बढ़ाओ सम्मेलन सम्पन्न

जातीय जनगणना के बिना सामाजिक न्याय की संकल्पना पूरी नहीं होगी वीरेंद्र चौधरी 

अमित गुप्ता 

संवाददाता

उरई (जालौन)। जातीय जनगणना और ओबीसी आरक्षण बढ़ाओ मंडल सम्मेलन जालौन ज़िले से सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में जालौन झाँसी हमीरपुर ललितपुर महोबा के पिछड़ी जातियों के नेता शामिल हुए। ग़ौरतलब है कि प्रदेश मुख्यालय के सम्मेलन में पूरे प्रदेश में मंडलवार कार्यक्रम की रूपरेखा तय हुई थी। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए संगठन प्रांतीय अध्यक्ष विरेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा वैचारिक तौर पर पिछड़ी जातियों की विरोधी है। संघ परिवार हमेशा आरक्षण और सामाजिक न्याय को ख़त्म करने के लिए गिरोहबंदी करता रहा है। भाजपा ने सिर्फ़ पिछड़े समाज का ठगने का काम किया है। पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने भारतीय इतिहास का सबसे क्रांतिकारी मुद्दा उठाया है कि 50 फ़ीसदी आरक्षण की सीमा समाप्त की जाए और ओबीसी समाज का आरक्षण बढ़ाया जाए। यह सामाजिक न्याय की क्रांति है, इससे पिछड़े समाज की दशा और दिशा बदल जाएगी। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना के बिना सामाजिक न्याय की परिकल्पना पूरी नहीं होगी। 

सम्मेलन में अपनी बात रखते हुए कांग्रेस संगठन सचिव अनिल यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की चार राज्यों में सरकार है, जिसमें से तीन मुख्यमंत्री ओबीसी समाज से हैं। पूरे देश में ओबीसी समाज के हित के लिए कांग्रेस संघर्ष कर रही है। कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय संयोजक राहुल राय प्रजापति ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि मोदी-योगी सरकार में हुई भर्तियों में ओबीसी समाज के युवाओं का हक़ मारा गया है। ओबीसी समाज का उत्पीड़न चरम पर है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि अति पिछड़े समाज को भाजपा ने सिर्फ़ इस्तेमाल किया। भागीदारी के नाम पर भाजपा ने सिर्फ़ अपने एजेंटो को पद दिया। आने वाले लोकसभा के चुनाव में भाजपा को करारा जवाब दिया जाएगा। सम्मेलन में विभिन्न प्रस्तावों पास किया गया जिनमें सामाजिक न्याय की अवधारण बिना जातीय जनगणना के पूरा नहीं हो सकती है, लोकतंत्र को मज़बूत करने के लिए जातीय जनगणना ज़रूरी है।आरक्षण की 50 फ़ीसदी की सीमा को तत्काल हटाया जाए ताकि पिछड़ी जातियों को उनकी आबादी के अनुपात में आरक्षण मिले। 

ओबीसी का आरक्षण बढ़ाकर आबादी के अनुपात में आरक्षण सुनिश्चित किया जाए।अतिपिछड़े समाज की हिस्सेदारी सुनिश्चित की जाए। कार्यक्रम का आयोजन पिछड़ा वर्ग विभाग के जिलाध्यक्ष नरेंद्र प्रजापति एवं शहर अध्यक्ष दुलीचंद्र विश्वकर्मा ने किया।

सम्मेलन में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष दीपांशु समधिया, प्रजापति महिला सभा की जिलाध्यक्ष संतोषी प्रजापति, जिला पंचायत सदस्य उर्मिला खाबरी, भगवान सिंह यादव, कमल दोहरे, पुष्पेंद्र प्रजापति, कैलाश विश्वकर्मा, मुन्ना प्रजापति, भिखारी प्रजापति, भगवानदास याज्ञिक, लोकेंद्र यादव, रामभरोसे कुशवाहा, राजीव नारायण मिश्रा, महेंद्र पाल आदि जन मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow