बाढ़ को लेकर एसडीओ के साथ विद्युत विभाग दिन भर रहा सक्रिय

Jul 31, 2025 - 19:38
 0  84
बाढ़ को लेकर एसडीओ के साथ विद्युत विभाग दिन भर रहा सक्रिय

कालपी (जालौन) यमुना नदी की बाढ़ के पानी गुरुवार को नगर के कई मोहल्ले में घुसने की वजह से विद्युत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी दिनभर सक्रिय रहे। उपखंड अधिकारी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने घूम-घूमकर बाढ़ क्षेत्र का जायजा लिया। 

मालूम हो कि गुरुवार को यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान 108 मीटर को पार करके डेढ़ मीटर से अधिक ऊंचाई में पहुंच गया है। यमुना नदी के बाढ़ का पानी नगर के तरीबुल्दा, रामगंज, कागजीपुरा तथा राजघाट आदि मोहल्ले में घुस जाता है, जिससे करंट फैलने की आशंका बनी रहती है तथा यमुना के बाढ़ के पानी से बिजली के खंभे डूब जाते हैं। इसी को मद्देनजर रखते हुए नगर के चार अलग-अलग स्थानों में विद्युत के सर्किट हटाकर सप्लाई को बंद करने की रणनीति बनाई गई है। जिससे रामगंज में इलाहाबाद बैंक रोड, राजघाट में शमशान स्थल के पास तथा तरीबुल्दा आदि मुहल्लों को चिन्हित किया गया है। उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र कुमार, अवर अभियंता जितेंद्र कुमार, अभिषेक, रिंकू पोरवाल, दिलीप कुमार आदि कर्मचारी दिनभर सक्रिय रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बाढ़ को मद्देनजर रखते हुए विभागीय कर्मचारी दिनभर सक्रिय नजर आए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow