मंडल कमिश्नर तथा डीआईजी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में मोटर वोट से किया दौरा

Aug 2, 2025 - 20:07
 0  95
मंडल कमिश्नर तथा डीआईजी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में मोटर वोट से किया दौरा

कालपी/जालौन शनिवार को भी यमुना नदी की बाढ़ का प्रकोप कायम रहा। झांसी से औचक तरीके से पहुचे मंडल कमिश्नर विमल कुमार पाठक, डीआईजी केशव चौधरी ने विधायक विनोद चतुर्वेदी, डीएम एसपी के साथ प्रभावित इलाकों का मोटर वोट से घम घूम कर निरीक्षण किया। तथा जिम्मेदारों को हर सम्भव मदद पहुंचाने के निर्देश दिये।

शनिवार को कालपी विधानसभा क्षेत्र के मंगरौल के परिषदीय विद्यालय स्थिति बाढ़ राहत केंद्र में आयुक्त तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक पहुंचे। क्षेत्रीय विधायक विनोद चतुर्वेदी, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, डीएम राजेश कुमार पाण्डेय एसपी डॉ दुर्गेश कुमार आदि अधिकारियों ने घूम घूम कर पीड़ित लोगों को खाद्य सामग्री एवं राहत की किट का वितरण किया।

इससे पहले यमुना नदी के किनारे कई दुर्लभ स्थानों में स्टीमर तथा मोटर वोट से घूम घूम कर बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का जायजा लिया। तथा कई स्थानों में रुक रुक कर बाढ़ प्रभावितों से रूबरू होकर संवाद किया। भ्रमण के दौरान अधिकारियों एवं क्षेत्रीय विधायक में बाढ़ पीड़ितों, ग्रामीणों तथा प्रभावित लोगों का हाल-चाल जाना। इस दौरान उन्होंने तो बाढ़ पीड़ित व्यक्तियों को शासकीय राहत सामग्री की किट का वितरण किया। क्षेत्रीय विधायक ने कह कि यमुना नदी की बाढ़ से प्रभावित लोगों की समस्यायों को लेकर शासन तथा विभागीय जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव के संज्ञान में मामला पहुंचा दिया गया है। उन्होंने बताया कि कालपी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रत्येक प्रभावित व्यक्ति को हर सम्भव शासकीय मदद दिलाई जाएगी। मंडल कमिश्नर ने जनता से संवाद स्थापित करके कहा कि 

 बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में मदद की कोई भी कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा शासकीय मदद पहुंचाई जाएगी। इस मौके पर पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन,अपर जिलाधिकारी संजय कुमार, उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह,सीओ अवधेश कुमार सिंह तहसीलदार अभिनव कुमार तिवारी, कोतवाल परमहंस तिवारी सहित पुलिस, प्रशासनिक तथा राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow