6 सेंमी प्रति घंटा की हिसाब से गिरावट,यमुना का जलस्तर 110.80 मीटर पर

Aug 3, 2025 - 21:05
 0  60
6 सेंमी प्रति घंटा की हिसाब से गिरावट,यमुना का जलस्तर 110.80 मीटर पर

कालपी जालौन  रविवार को यमुना नदी के जल स्तर में 5-6 सेंटीमीटर की गिरावट होती रही। दोपहर को जल स्तर 110.80 मीटर पर पहुंच गया। जल स्तर के कम होने से तटवर्ती क्षेत्र के नागरिकों ने राहत की सहायता ली है।

शनिवार को यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से करीब 4:30 मी ऊपर पहुंच गया था। फल स्वरुप कालपी नगर के आधा दर्जन मोहल्ले तथा कई गांव की बस्तियां बाढ़ के पानी में डूब गए थे। शनिवार को करीब 11 वजहें से जल स्तर गिरने का जो सिलसिला शुरू हुआ वह रविवार को भी जारी रहा। केंद्रीय जल आयोग के प्रभारी रूपेश कुमार के मुताबिक 5 -6 सेंटीमीटर प्रति घंटा के हिसाब से जल स्तर में गिरावट है। 3 अगस्त की दोपहर 2 बजे जल स्तर 110 80 मीटर पर पहुंच गया है जब कि निरंतर गिरावट जारी है। खतरे का लाल निशान 108 मीटर पर दर्ज है। बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में प्रशासन दिनभर सक्रिय रहा। तथा बाढ़ प्रभावितों को मदद पहुंचने के लिए अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि जुटे रहे। उप जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह, तहसीलदार अभिनव कुमार तिवारी, नायव तहसीलदार मुकेश कुमार, चंद्र मोहन शुक्ला आदि राजस्व कर्मचारी यमुना नदी क्षेत्र तथा बाढ़ग्रस्त इलाकों में भ्रमण करते रहे। क्षेत्रीय विधायक प्रतिनिधि आशीष चतुर्वेदी ने किले घाट से यमुना नदी से बाढ़ का जायजा लिया। क्षेत्रीय विधायक विनोद चतुर्वेदी, भाजपा के नगर अध्यक्ष सुबोध द्विवेदी, समाज सेवी मनोज चतुर्वेदी, सुरेश वर्मा,रमेश मिश्रा, सलीम अंसारी, आशुतोष राणा, सभासद राकेश यादव सभासद,कमल सोनी ने तरीबुल्दा के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में नाव से घूम घूम कर बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री बांटी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow