यूपी के प्रथम मुख्यमंत्री गोविंद बल्लभ पंत की जयंती समारोह हुआ आयोजित

Sep 10, 2025 - 18:49
 0  52
यूपी के प्रथम मुख्यमंत्री गोविंद बल्लभ पंत की जयंती समारोह हुआ आयोजित

कालपी (जालौन) बुधवार को यूपी के प्रथम मुख्यमंत्री पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में धूमधाम पूर्वक बनाई गई। इस अवसर पर अधिकारियों, अधिवक्ताओं तथा बुद्धिजीवियों ने पंथ के चित्र पर माल्यापर्ण करके उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। तहसील सभागार में आयोजित जयंती समारोह को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जीवनी के इस संस्मरणों को सुनाते हुए कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा भारत के महान राजनेता थे। पंत जी उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री तथा भारत के चौथे गृहमंत्री थे, उन्हें भारत सरकार ने भारत रत्न से सम्मानित किया था। तहसीलदार अभिनव कुमार तिवारी ने कहा कि पंत जी ने हिंदी को आधिकारिक भाषा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला, मुकेश कुमार ने भी अपने-अपने संबोधन में पंत जी के स्मरणों को सुनते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा, भूमि सुधार तथा समाज सुधार में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। कार्यक्रम में राजस्व निरीक्षक राजेंद्र कुमार, सुरेश चंद्र, हरेंद्र सिंह, प्रमोद दुबे, सदर लेखपाल जितेंद्र सिंह, जयवीर सिंह, राघवेंद्र निरंजन, शिवमंगल पाठक, अमित कुशवाहा सहित अधिवक्ता तथा बुद्धिजीवी प्रमुख रूप से मौजूद रहें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow