कैबिनेट मंत्री का पालिकाध्यक्ष व भाजपाइयों ने किया जोरदार स्वागत

Sep 5, 2025 - 19:46
 0  159
कैबिनेट मंत्री का पालिकाध्यक्ष व भाजपाइयों ने किया जोरदार स्वागत

कालपी जालौन शुक्रवार को प्रदेश के होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति का नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव की अगवाई में कार्यकर्ताओं, सभासदों के द्वारा फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। 

 उल्लेखनीय हो कि काबीना मंत्री प्रजापति लखनऊ से झांसी जा रहे थे। बुंदेलखंड के प्रवेश द्वार यमुना नदी कालपी के पुल में पहले से ही मौजूद कार्यकर्ताओं ने गगन भेदी नारों के साथ फूल माला पहना कर स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई करते हुए कहा किप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकारों द्वारा संचालित योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सभी कार्यकर्ता सक्रियता पूर्वक अपनी जिम्मेदारी निभाये। सन 2047 तक भाजपा की सरकार रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण भाजपा सरकार की नीतियों से भारत विकास के पथ पर अग्रसर रहेंगा। इस अवसर पर राकेश यादव, रविंद्र कोरी, गंगाराम प्रजापति अमरदीप पांडेय ,दिग्विजय सिंह, अंकित ठाकुर धर्मेंद्र सिंह सोनी सभासद राजेंद्र यादव अरुण सोनी, शिवकांत सोनी, सिमरा प्रधान, नीलू मिश्रा, शरद तिवारी, अतर सिंह अंजनी राजेंद्र पोरवाल आदि लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow