लायंस क्लब ने 3 सौ बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री की किट बांटी

कालपी जालौन यमुना नदी के किनारे बसे गांवों के बाढ़ प्रभावित को मदद पहुंचाने के लिये अंतरराष्ट्रीय समाजसेवी संस्था लायंस क्लब के सदस्यों के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था ने तीन सौ बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री की किटों का वितरण किया। राहत पाकर पीड़ितों के चेहरों में रौनक दिखाई दी।
रविवार को यमुना नदी के तट में स्थित वृद्धाश्रम में अंतरराष्ट्रीय समाजसेवी संस्था लायंस क्लब कालपी के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सम्मत सर्राफ (ललितपुर) ने अपने सम्बोधन में कहां कि हमारी संस्था के द्वारा समाज की सेवा के लिए जो भी पहल होती है तो इसका प्रारंम्भ बुंदेलखंड के प्रवेश द्वार कालपी से होता है। यमुना तथा बेतवा नदियों की बाढ़ से प्रभावितो की मदद क्लब के द्वारा की जा रही है। उन्होंने बताया कि संस्था के द्वारा मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह का आयोजन 4 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक किया जा रहा है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि पहली बार 12 अगस्त तक बाढ़ रही। जिसमें कालपी तहसील क्षेत्र के 78 ग्राम बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। आधा दर्जन से अधिक गांवों पूरी तरह जलमग्न हुए थे।
बाढ़ से बचाव में पशु चारे की व्यवस्था की गयी गनीमत रही कि कोई जन हानि या पशु हानि नहीं हुई। जन सहयोग से राहत सामग्रियां बांटी गई हैं। तथा बाढ़ प्रभावितों की शासकीय राहत राशि का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए संस्था के जिला फूड रिलीफ चेयरपर्सन राकेश पुरवार ने संचालन करते हुए कहा कि लायंस क्लब के द्वारा कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा आदि जनपदों में बाढ़ प्रभावितों को सामग्री बाटी जाएगी। संस्था के को- चेयरमैन महेश तिवारी, प्रोजेक्ट चेयरपर्सन संजीव जैन, शरद अग्निहोत्री, विश्व रतन त्रिपाठी, दिनेश गुप्ता, कैबिनेट सेकेट्री राकेश गुप्ता, सुनीता सराफा ने भी क्लब की उपलब्धियां बतलाई। अंकित श्रीवास्तव जय खत्री अमित पोरवाल गबद्दे स्मृति गुप्ता, राम प्रकाश पुरवार, शशिकांत सिंह चौहान, हिमांशु पुरवार,शशि पुरवार, डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब तहसील अध्यक्ष सलीम अंसारी,पारस पुरवार सहित काफी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
फोटो - राहत किट बांटते एसडीएम तथा संस्था के पदाधिकारी
What's Your Reaction?






