हवन-पूजन के साथ गूंजा किसान एकता का संदेश, मनाई गई टिकैत जयंती

कोंच (जालौन) उरई रोड स्थित शैक्षणिक संस्था एम.पी.डी.सी.महाविद्यालय में दिन सोमवार को किसानों के मसीहा स्व. महेंद्र सिंह टिकैत की 90वीं जयंती हवन पूजन कर श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई इस अवसर पर कॉलेज परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रमुख रूप से डॉ. केदारनाथ सिमिरिया प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश सिंह राजपूत मंडल उपाध्यक्ष सुरेश कुमार निरंजन भइया जी रामकुमार पटेल तथा जिला महासचिव इंदु कुमार मंचस्थ रहे कार्यक्रम में सर्व प्रथम वैदिक मंत्रोचारण के साथ हवन पूजन किया गया और टिकैत को याद करते हुए उन्हें नमन किया गया इस के बाद वक्ताओं ने कहा कि महेंद्र सिंह टिकैत ने किसानों के हक की लड़ाई के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया उनकी प्रेरणा से आज भी किसान आंदोलन की दिशा और सोच जीवंत है। इसी कड़ीं में अन्य वक्ताओं ने युवाओं से टिकैत के आदर्शों को अपनाने और समाज में एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया। अंत में सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और किसानों की समृद्धि व राष्ट्र की उन्नति की कामना की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ
इस मौके पर तहसील अध्यक्ष चतुर सिंह पटेल डॉ पीड़ी निरंजन तहसील महासचिव भगवान सिंह कुशवाहा सुभाष पटेल देवसिंह प्रधान अशोक कुमार गोविंद सिंह गोरा रामशंकर सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
What's Your Reaction?






