संचारी रोग नियंत्रण के लिए महिला स्वास्थ्य कर्मी ने चलाया अभियान

Oct 14, 2025 - 18:00
 0  29
संचारी रोग नियंत्रण के लिए महिला स्वास्थ्य कर्मी ने चलाया अभियान

कालपी (जालौन) निरोगी रहने के लिए स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के द्वारा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत स्थानीय नगर में स्वास्थ्य कर्मियों की पांच टीम घर घर पहुंच कर जागरूकता करने में जुटी है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर दिनेश गुप्ता व नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी के चिकित्सा अधिकारी डॉ अमित अग्रवाल ने बताया कि 5 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक विशेष संचारी अभियान चलाया जा रहा है। जबकि 11 से 31 अक्टूबर के बीच हर घर योजनाएं चलाई जा रही है। आशा बहू तथा ए एन एम की 5 टीमें नगर के रामचबूतरा, दमदमा, मिर्जामंडी, रावगंज रामगंज, आलमपुर, निकासा, उदनपुरा आदि स्थान में महिला स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर अभियान में जुटी तो फाइलेरिया, दिमागी बुखार, क्षय रोग, कुष्ठ रोग,आदि बीमारियों के बचाव के प्रति जागरूक किया। डॉ विशाल सचान, डॉक्टर शेख शहरयार, डॉ अशोक कुमार, डॉ आदर्श गौतम, आदि चिकित्सकों ने भी संचय रोग नियंत्रण के लिए जागरूक किया। 

फोटो - संचारी रोग नियंत्रण को जागरुक करते महिला स्वास्थ्य कर्मी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow