भाजपा जिलाध्यक्ष ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सघन मिशन इंद्रधनुष का किया शुभारंभ

Aug 7, 2023 - 15:39
 0  25
भाजपा जिलाध्यक्ष ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सघन मिशन इंद्रधनुष का किया शुभारंभ

वीरेंद्र सिंह सेंगर

अयाना औरैया। आज दिनांक 07.08.2023 को जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अयाना में "सघन मिशन इंद्रधनुष" का शुभारंभ भाजपा के जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा,के कर कमलों द्वारा फीता काट कर शुभारंभ किया गया।

इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक सुनील कुमार शर्मा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अयाना के द्वारा जिला अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया यथावत उनके द्वारा सघन मिशन इंद्रधनुष योजना योजना के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जनमानस को योजना का लाभ उठाने के लिए आव्हान किया।

बताते चलें कि इस आयोजन में भाजपा के मुरादगंज मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह सेंगर, महामंत्री पुष्पेंद्र, सेक्टर अध्यक्ष गिरीश शर्मा,सह खंड कार्यवाहक नवीन सेंगर के साथ साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow