थाना कोतवाली एट पुलिस बल के साथ कस्बा में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Oct 18, 2023 - 07:42
 0  68
थाना कोतवाली एट पुलिस बल के साथ कस्बा में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

   ब्यूरो के के श्रीवास्तव जालौन

एट जालौन आज दिनांक 17.10 .2023 मंगलवार को पुलिस अधीक्षक डॉ ईराज राजा जनपद जालौन व थाना एट पुलिस बल द्वारा नवरात्रि पर्व के मदेनजर थाना एट के कस्बा एट में पैदल भ्रमण कर कानून एवं शांति व्यवस्था का जायजा लिया गया। भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ ईराज राजा द्वारा लोगों एवं दुकानदारों से वार्ता कर कुशलता पूछी गयी तथा नवरात्रि पर्व की शुभकामनायें दी गयीं। उन्होंने कहा नवरात्रि एक प्रमुख हिंदू त्यौहार है जो भारत में मनाया जाता है नवरात्रि पर्व शांति एवं भाईचारे के साथ मनाने के लिए लोगों से अपील की गयी। पुलिस अधीक्षक ईराज राजा द्वारा ड्यूटीरत अधिकारी एवं कर्मचारियो को सतर्क रहकर कर्तव्य परायणता एवं निष्ठापूर्वक ड्यूटी करने के निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक द्वारा कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इस दौरान पुलिस कप्तान डॉक्टर इराज राजा जालौन प्रभारी निरीक्षक कामता प्रसाद व उप निरीक्षक सुरेश चंद्र एवं उपनिरीक्षक ( S S I ) प्रमोद यादव उपनिरीक्षक रुद्र कुमार तिवारी जी एवं दीवान जी दिनेश पांडे व दीवान जी शैलेंद्र सिंह यादव,दीवान जी बृजेश कुमार ज़ी कॉ हरि ओम कॉ पर्वेंद्र सिंह कॉ दीपेश कुमार व कॉ विकास कुमार एवं कॉ अमित कुमार अवस्थी कॉ सौरभ कुमार कॉ राजकुमार कॉ हार्वेंद्र सिंह महिला आरक्षी नेहा व महिला आरक्षी वंदना यादव एवं महिला कांस्टेबल आरती आदि थाना पुलिस परिवार मौजूद रहे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow