यातायात नियमों की जानकारी देते हुए छात्र छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली
![यातायात नियमों की जानकारी देते हुए छात्र छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली](https://aajtakmedia.net/uploads/images/202312/image_870x_658182cab37dc.jpg)
कोंच(जालौन) मुहल्ला गांधी नगर स्थित शैक्षणिक संस्था एस आर पी इंटर कालेज के छात्र छात्राओं ने दिन मंगलवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया एवं छात्र छात्राओं को शपथ दिलाई गई रैली को विद्यालय के प्रधानाचार्य आशीष पोरवाल ने रवाना करते हुए छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी जागरूकता रैली विद्यालय परिसर से मुख्य मार्ग होते हुए गांधीनगर तक पहुंची और वहां से वापस कालेज परिसर पहुची इस दौरान छात्र छात्राओं ने बिना हेलमेट के यात्रा कर रहे यात्रियों को रोककर उन्हें सड़क सुरक्षा के नियम बता कर जागरूक किया जागरूकता रैली से पूर्व विद्यालय के प्रवक्ता एस पी सिंह ने सड़क सुरक्षा नियमो एव सावधानियों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि रैली से ही नही रैली के बिना भी हमें लोगों को जागरूक करने का काम करना चाहिए और हमारे आस पड़ोस में रहने वाले लोगो को भी यातायात नियमो जानकारी देना चाहिए वही विद्यालय के प्रधानाचार्य आशीष पोरवाल ने कहा कि हम सबको यातायात नियमो का पालन करना चाहिए और घर से बाहर निकलते समय बाइक पर हैलमेट अवश्य लगाए सड़क पर चलते समय यातायात नियमो का पालन करने पर सफर सुरक्षित होता है उन्होंने दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने की अपील करते हुए सरकार की ओर से चलाई जा रही योजना की भी जानकारी दी इस जागरूकता रैली में प्रवक्ता एस पी सिंह अवनीश लोहिया अतुल कुमार कमलेश निरंजन साकेत शांडिल्य नरेंद्र परिहार, नंदन कुमार रविन्द्र कुमार उदय चन्द्र विजय वर्मा व कर्मचारी मुक्तेश नगेंद्र,शिवपाल निरंजन सहित छात्र छात्रएं मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
![like](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/wow.png)