जिपं अध्यक्ष ने जनसम्पर्क कर 404 सीटों को जीतने के लिए भरी हुंकार

Feb 22, 2024 - 06:20
 0  69
जिपं अध्यक्ष ने जनसम्पर्क कर 404 सीटों को जीतने के लिए भरी हुंकार

जिला संवाददाता

अमित गुप्ता

कालपी जालौन 

कालपी जालौन। लोकसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के द्वारा सरगर्मी तेज कर दी गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी के द्वारा कालपी तहसील में अधिवक्ताओं से संपर्क करके जोश भरते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा 404 सीटें जीतकर कीर्तमान स्थापित करेगी। इसके लिए सभी लोगों को सहयोग प्रदान करने की अपील की।

तहसील परिसर में स्थित वरिष्ठ अधिवक्ता अपूर्व शरद श्रीवास्तव के चैम्बर में स्वागत कार्यक्रम में वकीलों ने स्वागत किया। जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी ने विकसित भारत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि एक सांसद के पास 300 करोड़ रुपए बरामद हो रहें हैं। इंडिया गठबंधन अपनी खींचतान में जुटा हुआ है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow