किसान मोर्चा की बैठक संपन्न! सतीश राजपूत बने मण्डल उपाध्यक्ष

Mar 2, 2024 - 08:33
 0  20
किसान मोर्चा की बैठक संपन्न! सतीश राजपूत बने मण्डल उपाध्यक्ष

रिर्पोटर नीरज निगम उरई जालौन

गोहन (जालौन) ब्लाक माधौगढ़ के ग्राम गोहन में भाजपा किसान मोर्चा द्बारा ग्राम परिक्रमा यात्रा के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा मंडलाध्यक्ष नवीन चतुर्वेदी ने की। मुख्य अतिथि के तौर पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सूर्य नायक और क्षेत्रीय विधायक मूलचंद निरंजन उपस्थित रहे।

क्षेत्रीय विधायक मूलचंद निरंजन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की भाजपा सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है सरकार ने 12 करोड़ गरीब किसानो के खाते में किसान सम्मान निधि दो दो हजार रुपए भेजने का कार्य किया है सरकार गरीबों का ख्याल रख रही है हर गरीब को सरकारी आवास उपलब्ध कराया जा रहा है हमारी सरकार से पहले सड़को पर गड्डे ही गड्ढे दिखाई देते थे लेकिन प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से सड़के गड्डा मुक्त हो गई है हमारी सरकार हर वर्ग के लिए जन कल्याण कारी नीतियां लागू कर रही है जालौन जिले माधौगढ़ में लगभग बारह करोड़ की लागत से अग्नि शामक भवन का निमार्ण कराया गया है जो जिले के लिए बहुत गौरव की बात है और विधायक ने कहा की इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानो को भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का सीधे संवाद कर लाभ पहुंचाना है इस मौके पर जिलाउपाध्यक्ष ईंटों बटेस्वर पाल,महामंत्री धीरेंद्र जादौन,राजीव निरंजन, क्षेत्रीय मंत्री आशीष चतुर्वेदी मंडलाध्यक्ष योगेश त्रिपाठी, विधायक प्रतिनिधि महेश पतराही, श्रीप्रकाश दीक्षित,अशोक सेंगर, नीतू सेंगर,आनंद तिवारी, गोहन प्रधान सतेन्द्र राजपूत, धर्मेन्द्र प्रधान, प्रधान गोपी कुशवाहा, अरविंद गुप्ता,सतीश राजपूत,गजेंद्र राजपूत, रवि राजावत,महेंद्र परिहार,पिंटू परिहार, जितेंद्र तिवारी,अनूप प्रधान, नरेंद्र दीक्षित,अनिल पांडेय,राजेंद्र सेंगर,उमेश राजपूत,महेंद्र पाल,कुलदीप तिवारी,विमल राजपूत,विपिन मिश्रा सुशील राठौर,देवेंद्र राठौर,दिलीप आर्या, विकास राठौर,आदि सैकडो की संख्या किसान व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow