238 गांवों में जायद फसल का ई-पड़ताल काम राजस्व कर्मचारियों ने किया आरम्भ

अमित गुप्ता
कालपी( जालौन)
कालपी/जालौन उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद के निर्देशन के अनुरूप राजस्व कर्मचारियों के द्वारा चलाए जा रहे डिजिटल क्राफ्ट सर्वे की पड़ताल का कार्य 238 ग्रामों में गतिशीलता से चलाया जा रहा है।
विभागीय सूत्रों ने बताया कि तहसीलदार अभिनव तिवारी के निर्देश के अनुरूप क्राप्ट सर्वे का आनलाइन काम 30 मई तक पूरा कर लिया जायेगा।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक कालपी तहसील के कालपी तहसील में जायद फसल का ई पड़ताल का कार्य नायब तहसीलदारों की माटीरिंग के मुताबिक चलाया जा रहा है। प्रतिदिन अधिकारियों के द्वारा कार्य की मॉनिटरिंग भी करते हैं। सरवेयर के तौर पर क्षेत्रीय लेखपालों के द्वारा गांव गांव की खेतों की फसल का जिंसवार सर्वे किया गया है। नायब तहसीलदारों हरदीप सिंह तथा नीलमणि सिंह के द्वारा सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। जब के कानूनगो सुपरवाइजर की जिम्मेदारी सौंप गई है ।उन्होंने बताया कि खेतों की पकी जायद कि फसलों मूंग,मक्का आदि की पड़ताल कार्य कदौरा विकास खंड तथा महेवा विकास खंड के गांवों में चल रहा है। तहसीलदार ने अवगत कराया कि राजस्व विभाग के कार्यो को गतिशीलता से निपटाने के लिए बिभागीय कार्यो की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि 31 म ई तक डिजिटल ई क्रापट सर्वे का पूरा करने के निर्देश दिये।
What's Your Reaction?






