डीएम एवं एसपी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस

Jun 15, 2024 - 19:31
 0  74
डीएम एवं एसपी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस

अमित गुप्ता 

उरई जालौन 

उरई (जालौन)। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक ईरज राजा ने सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील जालौन के तहसील सभागार में जनसुनवाई को गम्भीरता से सुनते हुए शिकायतकर्ताओं द्वारा प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं ससमय करने के निर्देश दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस जालौन में 31 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसमे से 08 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रेषित कर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को प्राप्त होने वाली शिकायतों का मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने हेतु कडे़ निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता मिलने पर सम्बंधित अधिकारियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि सभी संबंधित अधिकारियों की शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का स्वयं रेंडम जांच करें शिकायतकर्ता संतुष्ट होने पर ही शिकायत का निस्तारण करें।

उन्होंने शासन की मंशानुसार जनपद में जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिये अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन. डी. शर्मा, प्रभागीय वनाधिकारी प्रदीप, उप जिलाधिकारी जालौन अतुल कुमार, जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र त्रिपाठी, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी निर्मल, उप कृषि निदेशक एस. के. उत्तम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow