एसडीएम ने इटौरा की गौशालाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
![एसडीएम ने इटौरा की गौशालाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा](https://aajtakmedia.net/uploads/images/202407/image_870x_6683f9777f738.jpg)
अमित गुप्ता
कदौरा जालौन
कदौरा/जालौन कदौरा विकास खंड के ग्रामों के भ्रमण के दौरान उपजिलाधिकारी सुशील कुमार सिंह के द्वारा अकबरपुर इटौरा तथा गुरु का इटौरा ग्रामों में स्थित गौशालाओं का औचक निरीक्षण। इस दौरान उन्होंने जरुरी निर्देश दिए।
नायब तहसीलदार हरदीप सिंह तथा राजस्व कर्मचारियों की टीम के साथ उपजिलाधिकारी सुशील कुमार सिंह औचक ढंग से कदौरा विकासखंड के ग्राम अकबरपुर इटौरा तथा गुरु का इटौरा पहुंचे। उन्होंने दोनों ग्रामों की अलग-अलग स्थानों में स्थित दोनों गौशालाओं का निरीक्षण किया।पहुंचे। उपजिलाधिकारी ने गौशाला में भूसे का स्टॉक व रखरखाव देखा। परिसर में मौजूद गायों को अभिलेख से मिलान किया। पानी तथा प्रकाश व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी में मौजूद कर्मियों को निर्देश दिए कि परिसर में सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि जल्द ही गौशाला का पुनः निरीक्षण किया जाएगा अगर व्यवस्था में सुधार नही हुआ तो दोषी कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
फोटो - इटौरा ग्रामों की गौशालाओं का निरीक्षण करते एसडीएम सुशील कुमार सिंह
What's Your Reaction?
![like](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/wow.png)