पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिमरा शेखपुर में किया गया वृक्षारोपण

Jul 4, 2024 - 06:59
 0  32
पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिमरा शेखपुर में किया गया वृक्षारोपण

 जिला संवाददाता के के श्रीवास्तव जालौन 

कालपी जालौन  महेवा विकासखंड के पूर्व माध्यमिक सिमरा शेखपुर में एक पेड़ माँ के नाम से प्रचार प्रसार कर लोगो को पौधा रोपड़ के लिए किया गया जागरूकजागरूक 

ज्ञात हो कि वन रेंज न्यामतपुर द्वारा एक पेड़ माँ के नाम स्लोगन के तहत पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिमरा शेखपुर में वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किए गया। जिसकी अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य मतावती ने की। इसमें विद्यालय के बच्चों संग स्टाफ व वन स्टाफ ने मिलकर रैली निकाली और कर एक पेड़ माँ के नामअभियान का पचार प्रसार कर वृक्षारोपण के लिए जन जन को प्रेरित किया।

वन महोत्सव के पहले दिन विद्यालय परिसर में रेंजर जीतेन्द्र कुमार और हैड मास्टर रामौतार राठौर ने एक नीम का पेड़ लगाया। इसके बाद अन्य जगहों पर भी पौधे रोपे गए। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के हेडमास्टर रामौतार राठौर ने बताया कि पीपल का एक पेड़ एक दिन में इतनी आक्सीजन देता है कि 7 सौ से ज्यादा लोग जीवित रह सकते हैं।कोरोना काल मे हम सभी 1 लीटर आक्सीजन के लिए भटकते रहे अगर हम सब दृढ़ संकल्प के साथ एक पेड़ अपनी माँ के नाम अभियान से जुड़ कर पीपल रोपें और उसे पाल पोस कर बड़ा करे | वो हमारे धरा के लिए धरोहर है | हमारा जीवन बनेगा |कार्यक्रम में रेंजर जीतेन्द्र कुमार ,वन दरोगा काशीप्रसाद , पुनीत सिंह लिपिक , माता प्रसाद प्रधान , गजराज जिलापंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुदामा सिंह ब विद्यालय परिवार शामिल रहे |

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow