उपजिलाधिकारी ने पालिका का निरीक्षण कर राजस्व वसूली में वृद्धि करने के दिए निर्देश

Aug 18, 2024 - 18:13
 0  46
उपजिलाधिकारी ने पालिका का निरीक्षण कर राजस्व वसूली में वृद्धि करने के दिए निर्देश

अमित गुप्ता 

कालपी (जालौन) उपजिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद कार्यालय का औचक निरीक्षण करके राजस्व वसूली की समीक्षा की। इस दौरान कई पटलों के कामकाज तथा विकास कार्यों से संबंधित जानकारियां लेकर जिम्मेदारों को आवश्यक निर्देश दिए।

अधिशाषी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ला की मौजूदगी में उपजिलाधिकारी सुशील कुमार औचक तरीके से पालिका कार्यालय पहुँचे। जहाँ पर उन्होंने विभिन्न मदों से होने वाली पालिका की आय की समीक्षा की। भवन कर वसूली, नक्शा शुल्क वसूली की समीक्षा की। दुकान किराए की कम आमदनी को देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। उपजिलाधिकारी ने राजस्व निरीक्षक रामभवन सिंह से दुकान किराए तथा तथा नक्शा वसूली में वृद्धि करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी ने विकास कार्यों से सम्बंधित दो टेंडर फाइलों तथा नमान्तरण से सम्बंधित दो पत्रावलियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रतिबंधित पॉलीथिन के उपयोग भंडारण में इस महीने कई प्रतिष्ठानों में पकड़े जाने पर 66 सौ रुपये राजस्व वसूली हुई है। उपजिलाधिकारी प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पूर्णतः रोक लगाने के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी ने सफाई व्यवस्था पर भी जोर दिया। इस दौरान सफाई प्रभारी शिशुलाल सिंह पप्पी यादव, निर्माण लिपिक सरफराज खान आदि कर्मचारी मौजूद रहें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow