नगर पालिका ने स्वच्छता अभियान चलाकर कलई तथा चूने का किया छिड़काव

Aug 18, 2024 - 18:11
 0  43
नगर पालिका ने स्वच्छता अभियान चलाकर कलई तथा चूने का किया छिड़काव

अमित गुप्ता 

कालपी जालौन 

कालपी (जालौन) बरसात के मौसम में संक्रामक बीमारियों पर नियंत्रण करने व रक्षाबंधन के पर्व पर सफाई व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव के निर्देशन पर नगर की सड़कों नाले-नालियों तथा सार्वजनिक स्थानों में स्वच्छता अभियान चलाकर कलई तथा चूने का छिड़काव किया गया।

दरअसल ऐतिहासिक नगरी कालपी में रक्षाबंधन के पर्व पर कजली मेला एवं मुजरियों का सार्वजनिक कार्यक्रम हर वर्ष आयोजित किए जाते हैं। इसी को दृष्टिगत रखते हुए नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ला, राजस्व निरीक्षक रामभवन सिंह, अवर अभियंता बृजेंद्र सिंह, सफाई प्रभारी शिशुपाल सिंह पप्पी यादव की देखरेख में सफाई अभियान चलाया गया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि कहीं पर भी जलभराव की स्थिति ना हो तथा सफाई अभियान चलाकर नाले-नालियों की सफाई की जाए। रविवार को भी सफाई कर्मचारियों के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें सार्वजनिक स्थानों में कलई तथा चूने का छिड़काव किया गया। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि संचारी रोग से बचाव के लिए स्वच्छता जरूरी है, इसलिए नगर पालिका के द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम निरंतर चल रहे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष तथा अधिशासी अधिकारी ने घूम घूम कर स्वच्छता अभियान की हकीकत को देखा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow