भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत सांसद ने की

Sep 5, 2024 - 17:40
 0  29
भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत सांसद ने की

संवाददाता रोहित कुमार गुप्ता

उतरौला बलरामपुर। केंद्रीय वन विदेश राज्यमंत्री भाजपा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैय्या ने भाजपा सदस्यता अभियान के अंतर्गत गुरूवार को इटईरामपुर के सुबनजोत में सदस्य बनाकर सदस्य्ता अभियान की शुरुआत की गई।सदस्य्ता अभियान के अवसर पर केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुचाने के लिये कार्यकर्ताओ को जुटने की अपील की।

                   केंद्रीय वन,विदेश राज्यमंत्री व भाजपा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैय्या के प्रथम आगमन पर रामतीर्थ चौधरी इण्टर कालेज इमलिया बनघुसरा पर क्षेत्रीय विधायक राम प्रताप वर्मा ने भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया गया।स्वागत के बाद केन्द्रीय राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने गैंडास बुजुर्ग के इटईरामपुर के मजरे सुबनजोत में आयोजित भाजपा सदस्यता अभियान के तहत जनता को भाजपा की नीतियों व विकास कार्यो को विस्तार से बताया और उन्हें सदस्य बनाकर सदस्य्ता अभियान को गति प्रदान की। केन्द्रीय राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने सदस्य्ता अभियान के दौरान उपस्थित जनता को बताया कि केंद्र व प्रदेश की सरकार ने बिना किसी भेदभाव के योजनाओ को संचालित कर समाज के अंतिम पायदान पर रहने वाले परिवारों के जीवन स्तर ऊंचा उठाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। विधायक राम प्रताप वर्मा ने कहा कि भाजपा में सभी वर्गों हितों का सम्मान है प्रदेश सड़क ,बिजली,स्वास्थ्य आदि सेवाओ का लाभ समान रूप से मिल रहा है। 

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप गुप्ता ने मतदाताओं को भाजपा से जुड़ने की अपील की।

इस मौके पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सविता गुप्ता,नगर अध्यक्ष सीवी माथुर, रमेश जायसवाल,सनी गुप्ता ,देवानन्द गुप्ता,के के गुप्ता,विकास गुप्ता, फणींद्र गुप्त,महेश गुप्त,राम सजीवन तिवारी,राम सुरेश मौर्य,राकेश तिवारी प्रमुख,प्रमुख उतरौला महिपाल चौधरी,अमरनाथ वर्मा व विधानसभा संयोजक सुधीर श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow