नवागंतुक चौकी इंचार्ज ने किया कार्यभार ग्रहण

ईंटों/ जालौन नवांगतुक चौकी इंचार्ज ईंटो संजय सिंह पाल ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है! पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए फेरबदल में संजय सिंह पाल को ईंटो चौकी की कमान दी गई है! पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि आम जनमानस में पुलिस की छवि साफ बनाने के साथ ही ग्राम एवं क्षेत्र वासियों के विश्वास पर खरा उतरने का वह भरपूर प्रयास करेंगे। चौकी क्षेत्र में महिला हिंसा, मोबाइल क्राइम, व क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना है। शासन के मनशानुसार कार्य किया जायेगा। फरियादियों की समस्याओं का समाधान करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। पीड़ित को तुरंत न्याय दिलाया जायेगा व अपराधियों पर शीघ्र कार्यवाही की जायेगी। क्षेत्र में अवैध खनन,शराब, जुआ, सट्टा का कारोबार करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा की क्षेत्र में शांति व्यवस्था हेतु अपराध एवं अपराधियों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाया जायेगा। कानून व्यवस्था बेहतर बनायी जायेगी। संजय पाल जिला जालौन में सन 2018 से सेवाएं दे रहे हैं वह कदौरा आटा एट थाना व बंगरा चौकी में अपनी सेवाएं दे चुके हैं!
What's Your Reaction?






