कार्तिक पूर्णिमा पर पचनद पर स्नान करने आई वृद्ध महिला की मौत।

Nov 16, 2024 - 07:28
 0  39
कार्तिक पूर्णिमा पर पचनद पर स्नान करने आई वृद्ध महिला की मौत।

व्यूरो के के श्रीवास्तव जालौन 

रामपुरा (जालौन) रामपुरा थाना क्षेत्र के जगम्मनपुर के पास बाबा साहब पचनद पर कार्तिक पूर्णिमा पर अन्य महिलाओं के साथ आई वृद्ध महिला की पचनद पर स्नान के बाद तबियत बिगड़ने से इलाज के लिए जाते समय रास्ते मे मौत हो गईप्राप्त जानकारी के अनुसार उरई निवासी हरिओम बाजपेयी व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री की माँ हीरा बाजपेयी पत्नी स्व राजेन्द्र प्रसाद 65 वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पचनद पर मुहल्ले की अन्य महिलाओं के साथ शाही स्नान के लिए शुक्रवार की सुबह आयी थी। वृद्ध महिला हीरा वाजपेयी ने नदी में स्नान किया। जिसके बाद उनकी तबियत अचानक बिगड़ने लगी। जिसके पश्चात स्नान घाट के पास मौजूद प्रशासन द्वारा महिला को एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामपुरा लाया गया। जहाँ ड्यूटी पर तैनात डॉ अरुण जादौन द्वारा महिला को मृत घोषित कर दिया। 

    व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री की माँ की मृत्यु की खबर सुनते ही व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने रामपुरा नगर के व्यापार मंडल अध्यक्ष अमित पुरवार को सूचना दी। सूचना पाकर रामपुरा व्यापार मंडल अध्यक्ष अमित पुरवार, लखन गुप्ता, अंकुर मिश्रा आदि सहित नगर के अन्य व्यापारी रामपुरा अस्पताल पहुँचकर मृतक वृद्ध महिला के परिवारीजनों से मुलाकात की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow