स.यु.स. जिलाध्यक्ष ने निर्धन असहाय लोगो को बांटे कंबल
![स.यु.स. जिलाध्यक्ष ने निर्धन असहाय लोगो को बांटे कंबल](https://aajtakmedia.net/uploads/images/202501/image_870x_677b2f723580f.jpg)
के के श्रीवास्तव व्यूरो जालौन
जालौन। कन्हैयालाल यादव की 18वीं पुण्य तिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा एवं गरीब असहायों को कंबल वितरण का कार्यक्रम सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ यादव की मौजूदगी में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी मौजूद रहे। वहीं सपा जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
जालौन में समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष सिद्धार्थ यादव ने हर बार की तरह इस बार भी कन्हैयालाल यादव लंबरदार की पुण्यतिथि के अवसर पर निर्धनों व असहाय लोगों को एक हजार कंबल वितरित किए। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरि ने कहा कि इस कड़ाके की ठंड में गरीब व असहाय लोगों को कंबल देना बहुत ही पुण्य का काम है। उन्होंने सयुस जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ यादव की तारीफ की और कहा कि सिार्थ हमेशा सामाजिक कार्यों में सहभागिता करते हैं। वहीं पार्टी को भी मजबूती प्रदान करते हैं। सपा जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर ने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। सर्दी में जरूरतमंदों को देना बड़े ही पुण्य का कार्य है। समाज के लोगों इस तरह के कार्यों में सहभागिता करनी चाहिए। सयुस जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ यादव ने कहा कि अक्सर सडक़ों पर ठंड में सिकुड़ते लोग दिख जाते हैं जिनके पास ओढऩे तक को कपड़े नहीं होते हैं। ऐसे लोगों की मदद करने के लिए हर व्यक्ति को तैयार रहना चाहिए। इस मौके पर पूर्व मंत्री श्रीराम पाल, महेंद्र कठेरिया, हर्षेंद्र निरंजन चिंपू, मयंक जाटव, लल्ला यादव, बृजेंद्र दोहरे, फरहत उल्ला, अंशुल गुर्जर, हिमांशु ठाकुर, प्रांशु पटेल, आकाश, सुनील पाल, धीरेंद्र, सनी, अनुज मौखरी, हेमंत धनगर, सत्यनारायण यादव, नृपेंद्र यादव, विक्रांत, शाहरुख खान, अभय साहू आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
![like](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/wow.png)