गौशाला के निरीक्षण में गंदगी देखकर एसडीएम ने जतायी नाराजगी

Mar 4, 2025 - 19:28
 0  112
गौशाला के निरीक्षण में गंदगी देखकर एसडीएम ने जतायी नाराजगी

अमित गुप्ता 

 कालपी जालौन मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण के दौरान इटौरा गौशाला श्रका उपजिलाधिकारी सुशील कुमार सिंह द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। तथा कमियां देखकर जिम्मेदारों को सुधारने के आवश्यक निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान गौशाला कदौरा में एसडीएम को गायों के लिए भूसा, व चौखर का स्टाक मिला। कमजोर उन्होंने निर्देश दिया कि गायों को हरा चारा की व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। उपजिलाधिकारी ने शुद्ध पानी का पूर्ण व्यवस्था है। ग्राम प्रधान को गौशाला में गौवंशो के के पुख्ता इंतजाम करने के लिये छाया करने के निर्देश दिये। परिसर में गंदगी देखकर नाराजगी जताते हुए उन्होंने स्वच्छता बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश दिये। गौशाला में 175 गौवंश उपलब्ध पाये गये। एसडीएम ने कहा कि किसी भी तरह की समस्या नहीं होनी चाहिए।।

फोटो - गौशाला का निरीक्षण करते एसडीएम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow