भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गयी आंगनबाड़ी चयन प्रक्रिया,पात्र विधवा महिला को भी किया बाहर

Mar 19, 2025 - 18:07
 0  158
भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गयी आंगनबाड़ी चयन प्रक्रिया,पात्र विधवा महिला को भी किया बाहर

अमित गुप्ता 

उरई जालौन 

उरई (जालौन) शासन के निर्देश पर 15 वर्ष बाद जनपद जालौन में आंगनबाड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरु की गयी है।जिसके तहत विगत 18 मार्च को लगभग 251 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को विकास भवन सभागार में नियुक्ति पत्र बाटें जा चुके है। इसके बाद 19 मार्च दिन बुधवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का चयन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में प्रक्रिया शुरू की गयी। इस दौरान आंगनबाड़ी चयन प्रक्रिया भ्रष्टाचार की भेंट में चढ़ती दिखाई दी। जिसमें खुलकर शासनादेश की धज्जियां मौजूद अधिकारियों द्वारा उडाई गयी। जबकि शासनादेश में यह स्पष्ट है कि आंगनबाड़ी नियुक्ति में सबसे पहले विधवा को वारियता दी जायेगी। इसके बाद भी विधवा एवं गरीब महिला को चयनप्रक्रिया से बेदखल मौजूद अधिकारियों द्वारा कर दिया गया।इसके बाद उक्त विधवा और गरीब महिला हेमलता पत्नी स्व. प्रदीप कुमार निवासी ग्राम छतारेपुरा विकास खंड माधौगढ़ ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसने आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पद पर आवेदन किया था जिसमें सत्यापन के दौरान सभी कागजात सही पाये गये थे इसके बाद भी मैरिट में भी अच्छे अंक होने के बाद भी चयन नहीं किया गया जबकि वह गरीब व बेसहारा है। इस लिए जिलाधिकारी से चयन किये जाने की मांग उठाई है।इसी प्रकार तहसील माधौगढ़ के ग्राम नीचे का पुरा (सर्र) निवासी सुनीता कुशवाहा पत्नी मंगल सिंंह ने भी जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए आंगनबाड़ी कार्यकत्री चयन के पद में फर्जी तरीके से चयन करने का आरोप अधिकारियों पर लगाया है।उन्होंने मामले की जांच करवाये जाने की मांग जिलाधिकारी से उठाई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow