प्रभंजन अग्रवाल ने व्यापार मंडल के क्षेत्रीय संयोजक अशोक राठौर को किया सम्मानित

Apr 4, 2025 - 07:28
 0  57
प्रभंजन अग्रवाल ने व्यापार मंडल के क्षेत्रीय संयोजक अशोक राठौर को किया सम्मानित

कोंच,जालौन। नगर के मोहल्ला जवाहर नगर रामगंज स्थित प्रभंजन ज्वेलर्स पर आज अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नव नियुक्त क्षेत्रीय संयोजक एवं भाजपा नेता अशोक राठौर का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष एवं व्यापारी नेता प्रभंजन अग्रवाल, राकेश अग्रवाल (रक्कों), देवेंद्र अग्रवाल, नगर अध्यक्ष संदीप अग्रवाल (पटेल), बब्बू राजा, नरी कमलेश गिरवासिया, सौरभ अग्रवाल सहित अनेक व्यापारीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रभंजन अग्रवाल और संदीप अग्रवाल ने अशोक राठौर का माल्यार्पण कर, अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए अशोक राठौर ने कहा कि वह हमेशा व्यापारी वर्ग के हितों की रक्षा के लिए कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि योगी सरकार के सत्ता में आने के बाद से व्यापारी वर्ग पहले से अधिक सुरक्षित और सशक्त महसूस कर रहा है। भाजपा हमेशा से व्यापारियों की हितैषी रही है और उनके विकास एवं सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश के विकास में व्यापारियों का महत्वपूर्ण योगदान होता है, क्योंकि वे सबसे अधिक राजस्व देते हैं। सरकार व्यापारियों के उत्पीड़न को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी और उनकी सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

अशोक राठौर ने कहा कि पूर्व की सरकारों के कार्यकाल में व्यापारियों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता था। वे भयभीत रहते थे और अपना व्यवसाय सुचारू रूप से संचालित नहीं कर पाते थे। लेकिन वर्तमान सरकार में व्यापारियों को सुरक्षा और सहयोग मिल रहा है, जिससे वे निडर होकर व्यापार कर पा रहे हैं।

अन्य गणमान्य व्यक्तियों का भी हुआ सम्मान। इस अवसर पर क्षेत्रीय सह संयोजक ज्ञान सिंह खंगार, जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता, महामंत्री संजीव सिपोलिया, प्रदीप द्विवेदी, उदय किरण प्रजापति सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों का भी सम्मान किया गया।

समारोह में अंकुर अग्रवाल, देवेंद्र अग्रवाल, सोनू, विजय गुप्ता, श्याम जी अग्रवाल, सौरभ राठौर, दिनेश अग्रवाल, खिल्ली, अजय अग्रवाल, दुर्गा प्रसाद राठौर, अनुज अग्रवाल, कल्लू कनकने, कमलेश गिरवासिया, रामलला अग्रवाल, राम मोहन राठौर सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow