एमएलसी रमा निरंजन ने किया चमारी में बृहद गौ संरक्षण केंद्र का लोकार्पण

May 25, 2025 - 07:33
 0  98
एमएलसी रमा निरंजन ने किया चमारी में बृहद गौ संरक्षण केंद्र का लोकार्पण

उरई,जालौन, 24 मई। जनपद की चमारी स्थित वृहद गौसंरक्षण केंद्र में शुक्रवार को आयोजित समारोह में गौसेवा से जुड़े विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन और मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी ने शिरकत की।

कार्यक्रम में विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि योजना 2023-24 से निर्मित गौवंश विहार की बाउंड्रीवाल का लोकार्पण हुआ। साथ ही गौ संरक्षण समिति द्वारा बनाए गए शेड व बाउंड्रीवाल और पंचायती राज विभाग के स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 के तहत बनाए गए बायोगैस प्लांट का उद्घाटन भी किया गया।

रमा निरंजन ने अपने संबोधन में कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति का आधार है और इससे ग्रामीण क्षेत्र आत्मनिर्भर बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि गोशालाएं सिर्फ गायों की सेवा का माध्यम नहीं बल्कि स्थानीय विकास की धुरी बन सकती हैं।

अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार गोवंश संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। जालौन जिले की यह पहल अन्य जनपदों के लिए मॉडल के रूप में प्रस्तुत की जा सकती है। उन्होंने केंद्र में की गई व्यवस्थाओं की सराहना की और इसे एक संतुलित प्रशासनिक और सामाजिक प्रयास बताया।जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने जानकारी दी कि गौशाला में गोबर से उपयोगी उत्पाद बनाए जा रहे हैं, और यहां गौवंशों के लिए पर्याप्त चारा, जल और चिकित्सकीय सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। इसके साथ ही प्रशिक्षित कर्मचारियों को सेवा में लगाया गया है।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास, गौशाला संचालिका विनीता पांडेय सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow