मियां बीबी की लड़ाई में सात लोग शांति भंग में पाबंद

सिरसा कलार (जालौन) 11 जून। सिरसा कलार थाना क्षेत्र के अभेदेपुर गाँव निवासी पति पत्नी का विवाद हो गया। इस विवाद की जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग और पुलिस मौके पर पहुंची तो भी झगड़ा होता रहा। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों के 7 लोगों का चालान कर दिया। बताया जाता है कि पति पत्नी के बीच हुए झगड़े के चलते पत्नी ने 112 वा मायके वालों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोग और ससुराल पक्ष के लोगों के बीच आपस में मारपीट होने लगी। तभी 112 पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस के समझाने के बाद भी दोनों पक्ष मारपीट पर उतारू बने रहे। जिसके बाद चौकी इंचार्ज न्यामत पुर शिवम् सिंह ने समझाया, ना मानने पर दोनों पक्षो के सात लोगों को चालान करके मजिस्ट्रेट के पास भेज दिया। जिनमें
प्रथम पक्ष कंचन लता 25 वर्ष रंजना 21 वर्ष कमलेशी 50 वर्ष संकुश 19 वर्ष राजा सिंह 50 वर्ष जलालपुर कानपुर देहात विकास पुत्र देव नारायण 25 वर्ष शाहवदा ओरैया द्वितीय पक्ष दीपक पुत्र चंद्रभान 25 वर्ष निवासी अभेदेपुर जालौन को जेल भेजा है।
What's Your Reaction?






